शासकीय आयुर्वेद औषधालय में किया गया शिविर का आयोजन
बालाघाट।जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिवराम साकेत सर के आदेशानुसार एवम मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम के अन्तर्गत आज दिनांक 22/02/2022को शासकीय आयुर्वेद औषधालय बीजाटोला ,तह.बिरसा ,जिला बालाघाट द्वारा औषधालय परिक्षेत्र अंतर्गत स्थित आँगनबाडी केंद्र बीजाटोला में सघन पोषण पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण ,वजन,ऊंचाई,इत्यादि एवम गर्भवती महिलाओं की जांच कर आहार विहार संबंधित आवश्यक जानकारी के साथ साथ औषधि वितरण कर शिविर का सफलतम आयोजन किया गया।जिसमें डॉ. विनोद पटले(आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी),किसन सिंह कुसरे(आयुर्वेद कम्पाउण्डर),श्रीमती विनिता सिंह (महिला आयुर्वेद स्वास्थ्यकर्ता),श्रीमती गायत्री मरकाम(आंगनबाड़ी कार्यकर्ता),श्रीमती कांति सोनी(आशा कार्यकर्ता)का विशेष योगदान रहा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.