तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी,एक की मौत दो गंभीर
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट। बैहर थाना अंतर्गत ग्राम भंडेरी से पोलापटरी के मध्य एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गई। जिसमें चालक की मौके पर मौत हो गई जबकि उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए बैहर स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम भंडेरी निवासी महेश पिता ज्ञानीराम जामरे उम्र 45 वर्ष अपनी कार सीजी 04 एचडी 3431 को लेकर गांव से पोलापटपरी की ओर जा रहा था जिसमे उसके साथ गांव के ही दुबेश्वर जामरे और अमरलाल कावरे सवार थे। जैसे ही वाहन भंडेरी से पोलापटपरी मोड़ पर पहुंचा था कि चालक ने नियंत्रण खो दिया जिससे कार सीधे सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गई।
जिसमें चालक महेश जामरे की मौके पर मौत हो गई। वहीं दुबेश्वर जामरे और अमरलाल कावरे गंभीर रूप से घायल हो गए। बैहर थाना के उपनिरीक्षक अंबर सिंग सिकवार ने बताया कि वाहन चालक बुकिंग का कार्य करता था। बुधवार को वह वाहन लेकर पोलापटपरी की ओर दो लोगों को लेकर जा रहा था कि वाहन की गति अधिक रहने से चालक वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिससे वाहन मोड़ पर जाकर पलट गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.