Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, February 28, 2022

मादक पदार्थ बेचने की फिराक में सिवनी के तीन युवक बालाघाट पुलिस हत्थे चढ़े

 मादक पदार्थ बेचने की फिराक में सिवनी के तीन युवक बालाघाट पुलिस हत्थे चढ़े



सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

सिवनी। पड़ोसी जिला बालाघाट में सिवनी से जाकर मादक पदार्थ बेचने की फिराक में खड़े जिले के तीन युवकों को बालाघाट कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रविवार की सुबह कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सिवनी जिले की ओर से तीन युवक कार लेकर डेंजर रोड की तरफ घुसे हैं। यहां सड़क का निर्माण चल रहा है जिसके चलते युवक इस रास्ते से बालाघाट शहर के बाहर से निकल नहीं पाए लेकिन इनके संदिग्ध होने से पुलिस तक सूचना पहुंचने पर युवक गिरफ्तार हो गए।

मुखबिर की सूचना मिलने पर डेंजर रोड में पहुंचकर पुलिस ने युवकों से पूछताछ की तो वे भागने लगे। इसी दौरान हड़बड़ाहट में भाग रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


पूछताछ में आरोपितो के कब्जे से पुलिस ने मादक पदार्थ एमडी पाउडर जप्त किया। इस मामले में बालाघाट के सीएसपी अपूर्व भलावी ने बताया कि सिवनी जिले के कोतवाली थाना बालाघाट क्षेत्र में राहुल पिता स्वर्गीय कन्हैयालाल बघेल (25) निवासी बारापत्थर सिवनी, विक्रम पिता बिहारी चौरसिया निवासी कटंगी रोड सिंहवाहिनी मंदिर सिवनी, अभिषेक पिता स्वर्गीय विनय बेस निवासी भैरोगंज सिवनी को पकड़ा गया है। वहीं बालाघाट पुलिस ने बताया कि सिवनी के तीनों आरोपी मादक पदार्थ बेचने सिवनी जिले से बालाघाट जिले आए थे और यहां उनके पास से 4.18 ग्राम एमडी पाउडर करीब 45 हजार रुपए कीमत का जप्त किया है। साथ ही 4 नग मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक कार सहित कुल कीमत 4 लाख 71 हजार रुपए कीमत का सामान बरामद किया गया है। वहीं इस मामले में सीएसपी बालाघाट अपूर्व भलावी ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपित राहुल से पुलिस इस मामले की तह तक जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad