ब्लॉक रिपोर्ट सिमगा प्रकाश पाल की रिपोर्ट
सिमगा:- शिवसेना जिलाध्यक्ष संतोष यदु के आदेश पर सिमगा ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश पाल के नेतृत्व में ब्लाक ईकाई का बैठक रैस्ट हाउस में आयोजित किया गया। जिसमें जिला सचिव ओमकार वर्मा , ईश्वर प्रसाद निषाद , उपाध्यक्ष शिवचंद निर्मलकर , राजेश घृतलहरे , ने संबोधित कर बताया कि आने वाले 5 मार्च को प्रदेश प्रमुख जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाने व आगामी रामनवमी शोभायात्रा व बेरोजगार किसान मोर्चा पर विशेष चर्चा कर संगठन विस्तार के लिए बोला गया। बैठक में बलौदाबाजार विधानसभा अध्यक्ष रामेश्वर जांगड़े, सिमगा नगर सचिव परमानंद यदु , लिमतरा शक्तिकेंद्र अध्यक्ष रामविलास साहू , मनोहरा शक्तिकेंद्र आत्माराम नेताम , हथबंद शक्ति केंद्र जागेश्वर वर्मा , दरचुरा शक्ति केंद्र दानीराम साहू , मनोहरा ग्राम अध्यक्ष लेखपाल देवांगन , महिला सेना सीमा देवांगन , मनीष पांडेय , अशोक देवांगन करहुल तिलक यादव आदि उपस्थित थे ।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.