आईएएस की तैयारी कर रहा मधुसूदन ने किया आत्महत्या
प्रेमिका की शादी दूसरी जगह होने से दुखी था युवक
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।शहर के भटेरा चौकी के वार्ड नंबर 2 में किराए के मकान में रहकर आईएएस की तैयारी एवं पार्टटाइम जॉब कर रहा मधुसूदन ठाकरे पिता अशोक ठाकरे उम्र 23 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।चार महीना पहले बैहर के मंडई अंतर्गत हर्राभाट के वार्ड नंबर 3 से आये मधुसूदन की किसी युवती के साथ प्रेमप्रसंग था।लेकिन अभी जल्दी ही प्रेमिका की शादी कही दूसरी जगह होने से मधुसूदन परेशान रहता था।प्राप्त जानकारी अनुसार भटेरा चौकी के मुख्य मार्ग पर चार महीना पहले आये मधुसूदन आईएएस की तैयारी के साथ कलेक्टोरेट स्थिति एक एटीएम में गार्ड की नौकरी करता था।आज सुबह जब उसके रिश्ते के भाई ने मधुसूदन के पास फोन लगाया तो कोई उत्तर न पाकर रिश्ते के भाई ने सुबह 10 बजे के करीब मधुसूदन से मिलने उसके कमरे पर गया।लेकिन यहाँ पर भी मधुसूदन के द्वारा कोई जबाब नही मिलने पर रिश्ते के भाई को कुछ शक होने पर मकान मालिक को सूचना दिया गया।मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दिया।जहां पुलिस ने मधुसूदन के परिजनों व स्थानीय लोगो के सामने दरवाजा तोड़कर अंदर गए जहाँ की स्थिति देखकर सब हक्के बक्के रह गए।क्योंकि मधुसूदन फांसी के फंदे पर झूल रहा था।जिसको पुलिस ने उतार कर तलाशी लेने पर सुसाइड नोट बरामद किया जिसमे प्रेमप्रसंग की बात लिखे जाने की बात लिखी गयी थी,बहरहाल पुलिस ने इस पर ज्यादा बताने से परहेज किया।बहरहाल एक होनहार युवक प्रेमिका के अन्यंत्र जगह पर शादी कर लेने से इतना दुखी हुआ कि आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया जो चर्चा का विषय भी बना हुआ है।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया और आगे कि जांच शुरू कर दिया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.