सरस्वती शिशु मंदिर ग्राम आसरा में बसंत पंचमी मनाया गया।
डोंगरगांव - प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारे सरस्वती शिशु मंदिर आसरा में बसंत पंचमी के पावन पर्व पर मां सरस्वती की चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित करके दीप वंदना करते हुए पुष्प अर्पित किया गया जितेन्द्र सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि..
बसंत पंचमी कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा सरस्वती वंदना का गायन किया गया उसके बाद मां सरस्वती की आरती उतारकर सभी की कुशल कामना किए
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्री भगवान दास साहू, श्री पवन यादव ,श्री प्रहलाद कुंभकार, श्री विजय साहू ,श्री संतोष मिश्रा, श्री पालन दास साहू, श्रीमती जीतेश्वरी, श्री मति प्रतिमा साहू ,श्रीमती पुष्पादेवी साहू ,श्रीमती दुर्गा मानिकपुरी आदि सभी आचार्य एवं बच्चे उपस्थित रहे।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.