ब्यूरो रिपोर्ट अमन शाह
दिनाँक:-14.02.2022
भारतीय जनता पार्टी आई टी सेल जिला संयोजक आशुतोष आचार्य के द्वारा जगदलपुर विधायक रेखचन्द को पलट जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के इतिहास और वर्तमान में झांके उसके बाद भाजपा को संविधान का ज्ञान देना। ज्ञात हो कि कुछ समय पूर्व ही जगदलपुर विधायक रेखचन्द जैन अपने उत्तर प्रदेश चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा पर संविधान को तोड़ने का आरोप लगाया जिस पर तंज कसते हुए आचार्य का कहना है कि कांग्रेस अपने इतिहास और वर्तमान में झांके, देश मे आपातकाल घोसित करने वाली कांग्रेस थी, सिखों का नरसंहार करने वाली कांग्रेस थी और न जाने कितने ऐसे कृत्य होंगे जिसमे कांग्रेस ने बाबा साहब के संविधान की धज्जियां उड़ाई।
आशुतोष आचार्य का कहना है कि छत्तीसगढ़ को ATM समझने वाली कांग्रेस उत्तर प्रदेश में बेबुनियाद बात कर रहे है क्योंकि हार का डर सता जो रहा है। उत्तर प्रदेश से संविधान का ज्ञान बाटने वाले रेखचन्द जैन पहले अपने क्षेत्र में संविधान का पालन कराए जहाँ 40 पीड़ित माहिलाये उनके कांग्रेस की पार्षद के द्वारा ठगे जाने पर अपने मूलभूत अधिकार के तहत FIR भी नही करवा पाए। अपने विधायक़ी छेत्र में पहले संविधान का पालन कराए रेखचन्द जी।
देश का विकास जैसे मोदी जी के नेतृत्व में और उत्तर प्रदेश का विकास जैसे योगी जी के नेतृत्व में हुआ उससे पूरे विश्व मे दोनों ने अपनी डायनामिक छवि बनाई है।उटपटांग बयान बाजी कर के अपने राष्ट्र नेताओं के सामने छवि बनाने के चक्कर मे कुछ भी बोले जा रहे है कांग्रेसी नेता। अपराध उत्तर प्रदेश में जिस छवि से गिरा है और ऐतिहासिक राम मंदिर का बनना जैसे अनेक विकास कार्य से निश्चित ही योगी जी उत्तर प्रदेश को एक नई दिशा दिखाया और उत्तर प्रदेश ने भी अपनी डायनामिक छवि विश्व मे बनाई है और इसी कार्य के वजह से उत्तर प्रदेश की जनता फिर से योगी जी चुन के उत्तर प्रदेश की विकास की गति को आगे बढ़ाएगी।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.