Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, February 14, 2022

दुर्ग जिला - नगर पालिक निगम, रिसाली के अंतर्गत आज नाला की जमीन पर बनाया बाऊंड्रीवाल,स्थल निरीक्षण के बाद हटाया....

 नाला निर्माण बाधा को हटाने लगे 2 घंटे अतिक्रमण के चलते अटक गया था 85 लाख का निर्माण कार्य...



रिसाली - मैत्रीकुंज में नाला को अवरूद्ध करने पर नगर पालिक निगम रिसाली ने गुरूवार को बेदखली अभियान चलाया। अतिक्रमण कर बनाए 150 फीट के बाऊंड्रीवाल को गिराया गया। अतिक्रमण की वजह से नाला निर्माण कार्य 4 माह से अटका था।



उल्लेखनीय है कि मैत्रीकुंज स्थित आकृति अपार्टमेंट ने 100 फीट नाला की जमीन और अपार्टमेंट के निकट रहने वाले योगेश्वर वर्मा ने 50 फीट अतिरिक्त जमीन को अतिक्रमण कर बाऊंड्रीवाल बना रखा था। शिकायत और स्थल निरीक्षण पश्चात निगम ने बाऊंड्रीवाल हटाने नोटिस जारी किया था। 


इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर सहायक अभियंता आर के जैन, उपअभियंता डिगेश्वरी चंद्राकर, राजस्व विभाग के हरचरण सिंह अरोरा व संजय वर्मा की टीम ने कार्यवाही करते हुए पहले 50 फीट और बाद में 100 फीट पर किए अतिक्रमण को हटाया।




4 माह से अटका था काम

बिजली आफिस मैत्रीकुंज से रविन्द्र भगत के निवास स्थान तक 400 मीटर नाला निर्माण कार्य स्वीकृत है। लागत कुल 85 लाख है। 3.40 मीटर चैड़ा निर्माण कार्य में अतिक्रमण होने की वजह से पिछले 4 माह से कार्य बंद था।




पानी भरने की समस्या होगी खत्म

सहायक अभियंता आर के जैन ने बताया कि बारिश में मैत्रीकुंज में पानी भरने की शिकायत रहती है। पानी भरने की समस्या को खत्म करने निगम ने नाला चैड़ीकरण करने प्लान बनाया है। अतिक्रमण की वजह से नाला की चैड़ाई कम होने से निर्माण एजेंसी ने निर्माण कार्य बंद कर दिया था।

------------------------------------------------------------

नगर पालिक निगम रिसाली/जनसंपर्क विभाग/ 10 फरवरी 2022/क्रं.-01/शैलेश साहू/मुकेश देशमुख




लुकेश साहू सी.एन. आई. न्यूज दुर्ग जिला ब्यूरो छ.ग. खबरों एवं विज्ञापनो हेतू सम्पर्क करें  मो.8103945853 मेल lukeshsahu853@gmail.com

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad