कार्यभार करते ही चेहरे पर मुस्कान दिखी एलबी संवर्ग के शिक्षकों को पहली बार पदोन्नति का मिला लाभ
खैरागढ़ - छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 5 साल के अनुभव के एक बार के लिए घटाकर 3 साल करने के बाद एलबी संवर्ग के शिक्षकों को पहली बार पदोन्नति का लाभ मिला है इसी तारतम्य में संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय से प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के पद पर पदोन्नति प्राप्त कई शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण किया जिसमें प्रमुख रुप से रुपेश कुमार देवांगन अमलीडीह कला ,भानु मेश्राम सलगा पाठ, दीपाली सिंह लिमतरा, स्नेहा देवांगन आंग्ल पूर्व माध्यमिक शाला खैरागढ़ ,कुजबती वर्मा टेकापार कला, ईश्वरी देवदास शेरगढ़ ,,,कुमार वर्मा केसला ,दानेश्वर साहू भंडारपुर सुनीता यादव सोनभट्टा,चंद्रकांति प्रधान काचरी, ने कार्यभार ग्रहण किया ।कार्यभार ग्रहण करने के समय रामेश्वर वर्मा भानु मेश्राम, कृष्णा वर्मा ,तोपचंद वर्मा,सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे कार्यभार ग्रहण करने वाले शिक्षकों के चेहरे में विजयी मुस्कान स्पष्ट दिखाई दिया विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री महेश भूआर्य ने सभी पदोन्नत शिक्षकों को नए दायित्व मिलने पर बधाई देते हुए शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए बड़े परिश्रम करने का आवाहन किया है।
*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.