जिला पंचायत सदस्य प्रभा साहू ने किया मुड़पार मनरेगा कार्य का निरीक्षण। पंचायत सदस्य प्रभा साहू ने किया मुड़पार मनरेगा कार्य का निरीक्षण।
जिला पंचायत सदस्य प्रभा साहू साथ में जनपद उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा डोगरगढ़ विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार मनरेगा कार्य निरंतर जोरों के साथ चल रहे हैं तथा ग्रामीण क्षेत्र की , महिला एवं पुरुष मजदूर निरंतर रोजगार गारंटी योजना में कार्य कर लाभ ले रहे हैं इसी कड़ी में डोगरगढ़ विकासखंड के ग्राम मुड़पार में चल रहे मनरेगा
कार्य के निरीक्षण करने जिला पंचायत सदस्य प्रभा साहू व साथ में जनपद उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा पहुंचे और मनरेगा कार्य कर रहे लोगों के साथ मिलकर कार्य के बारे में जानकारी लिया तथा मजदूरी भुगतान के पैसों की खाता में सही समय में भुगतान मिलने या मजदूरी भुगतान किसी कारणवश अगर नहीं हुआ है तो उनके बारे में जानकारी लिया पूरे छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव जिला में मनरेगा के तहत सबसे ज्यादा कार्य किया जा रहा है साथ ही जनप्रतिनिधि लोगों द्वारा लगातार निरीक्षण कर लोगों के बीच रोजगार मुहैया कराया जा रहा है जिला पंचायत सदस्य ने कहा की डोगरगढ़ विकासखंड की ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाले समय में लगातार लोगों को रोजगार मिलता रहेगा।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.