Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 5, 2022

विश्व कैंसर दिवस पर कार्यशाला का किया गया आयोजन


विश्व कैंसर दिवस पर कार्यशाला का किया गया आयोजन

बालाघाट-दिनांक 04 फरवरी 2022 को विश्व केंसर दिवस के उपलक्ष्य पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला आयुष   कार्यालय सभागार में किया गया। जिसमें उपस्थित समस्त स्टाफ को कैंसर के रोगों के सम्बंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पाण्डेय द्वारा बताया गया कि कैंसर किन कारणों से होता है एवं समय पर यदि कैंसर के रोग की जानकारी  लग जाती है तो समय पर इसका उपचार करा लिया जाए तो मरीज़ को बचाया जा सकता है।

 डॉ पांडेय ने कार्यशाला में बताया कि कैंसर के लक्षण असमान्य  रक्त  स्राव, स्तन या शरीर के किसी भी हिस्से में गांठ, मुंह खोलने या बंद करने में समस्या होना, मुंह से खून आना, हड्डियों में असमान्य दर्द का होना, स्तन के नाप में असमान्य परिवर्तन होना, योनि में असमान्य रक्त स्राव होना है। इन लक्षणों के दिखाई देने पर तुरन्त जांच करा कर उपचार करा सकते है। कार्यशाला में सिविल सर्जन डॉ संजय धबड़गांव द्वारा बताया गया कि बहुत से लोग जिन्हें बीमारी बहुत बढ़ चुकी होती है वो उपचार लेने में लेट कर देते है तब तक कैंसर रोग उन्हें पूरी तरह से जकड़ चुका होता है। अतः आम जन सामान्य से निवेदन है कि रोग की थोड़ी भी शंका यदि उन्हें है तो तुरंत उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में आकर जांच करा लेना चाहिए ताकि समय पर उन्हें उपचार प्रदान किया जा सके।

  कार्यशाला में जिला आयुष अधिकारी डॉ शिवराम साकेत, जिला क्षय अधिकारी डॉ आशुतोष बांगरे ने भी कैंसर रोग के संबंध मे जानकारी देते हुए बताया कि कैंसर रोग से बचने के लिए लोगों को तम्बाकू, बीड़ी, आदि नशा से दूर रहना चाहिए। कार्यशाला में जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ शैलेष डहेरिया ने भी अपने विचार रखे।

 विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य मे सहिद भगत सिंह जिला चिकित्सालय में कैंसर रोग शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें 22 कैंसर रोगियों को चिन्हित कर मेडिकल कॉलेज में रिफर किया गया ताकि उन्हें समय पर जांच एवम सुविधाये उपलब्ध कराई जा सके । विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य मे आईएमए इण्डियन मेडिकल एसोसिएसन के सदस्य डॉ अर्चना शुक्ला, डॉ आशुतोष बांगरे एवं अन्य सदस्यों द्वरा कैन्सर के संबंध मे और कैंसर रोगियों को उचित सलाह व मार्गदर्शन देने हेतु अपनी सहमति दी। इस कार्यक्रम मे जिला क्षय केंद्र से जिला पी एम डी टी समन्वयक आलोक श्रीवास्तव, संतोष दूधमोंगरे लेखपाल, अशोक सेन रेडियोग्राफर, एस टी एस (प्रभारी डीपीसी) त्रिलोक पारधी, विजय चैतगुरु एवम जिला क्षय केंद का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad