Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 5, 2022

मंत्री श्री कावरे ने बघोली के आंगनवाड़ी में भेंट की सामग्री


मंत्री श्री कावरे ने बघोली के आंगनवाड़ी में भेंट की सामग्री

बालाघाट -आज दिनांक 5 जनवरी 2022 को मध्यप्रदेश शासन के आयुष मंत्री श्री रामकिशोर नानो कावरे ने अपने ग्रह ग्राम बघोली स्थित आंगनवाडी में सामग्री भेंट कर, आओ आंगनवाड़ी गोद ले कार्यक्रम की शुरुआत की। मंत्री श्री कावरे ने इस अवसर पर ग्रीन मेट, फर्श के लिए कारपेट, थाली, गिलास, चम्मच, कटोरी, चप्पल रखने का स्टैंड, कुर्सी, दीवार घड़ी एवं बाल्टी उपहार स्वरूप भेंट कर आंगनवाड़ी को समृद्धशाली बनाने की पहल की। इस अवसर पर मंत्री श्री कावरे ने कन्या पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। 

 मंत्री श्री कावरे ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर प्रदेश भर में आंगनवाड़ी गोद ले कार्यक्रम संचालित हो रहा है। जिससे पिछड़ी आंगनबाड़ियों को विकसित करने की संकल्पना साकार हो रही है। आंगनवाड़ी गोद लेकर हम अपनी सामाजिक सहभागिता निभा सकते हैं। प्रत्येक मनुष्य को अपनी सहभागिता समाज के अच्छे कार्यों में करनी चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से परियोजना अधिकारी श्री शैलेंद्र चौकसे, सुपरवाइजर श्रीमती कविता शुल्के, ग्राम प्रधान श्रीमती आशा कावरे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सरोज कावरे, श्रीमती सावित्री नागरे, श्रीमती दुर्गा कावरे, एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन, बच्चे एवं उनकी माताएं उपस्थित थी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad