Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, February 28, 2022

आदिवासी विरोधी कांग्रेस का चेहरा उजागर ग्राम कुमर्दा में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल प्रारंभ।

 डोंगरगांव

आदिवासी विरोधी कांग्रेस का चेहरा उजागर

ग्राम कुमर्दा में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल प्रारंभ।




आज से खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के  कुमर्दा मंडल भाजपा द्वारा मृतक सुरेश नेताम के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने के लिए  आज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल   प्रारंभ हो गया है । मृतक आदिवासी परिवार सुरेश नेताम को न्याय दिलाने के लिए है सभी वर्गो के लोग भूख हड़ताल पर परिवार को समर्थन दे रहे है।



आज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल


भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री दिनेश गांधी ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की विधायक  अपनी संवेदनशीलता दिखाएं वह महिला को न्याय दिलाने के लिए मदद करें।  भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रभारी चंद्रिका प्रसाद डरसेना ने कांग्रेस सरकार को छत्तीसगढ़ के मामले में पूरी तरह फेल बताया उन्होंने आगे कहा कि सरकार आदिवासियों को न्याय दिलाने में पूरी तरह विफल रही है। आदिवासी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एमडी ठाकुर ने आदिवासी वर्ग को न्याय दिलाने के लिए हर लड़ाई लड़ने के लिए आदिवासी को वर्ग को तैयार रहना की बात कही। कार्यक्रम को प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू जनपद अध्यक्ष किरण वैष्णव, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हीरेंद्र साहू, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री कैलाश शर्मा, जिला मंत्री राजेश सिंगी,अनिरुद्ध चंद्राकर,मंडल अध्यक्ष गोपाल साहू आदि ने भी संबोधित करते हुए आदिवासी महिला व मृतक परिवार को न्याय दो न्याय दिलाने तक आंदोलन अनवरत जारी रखने की बात की है।

आज के भूख हड़ताल में ये लोग बैठे

आज के भूख हड़ताल में जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष हीरेन्द्र साहू,प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा कैलाश शर्मा,अध्यक्ष भाजपा मंडल कुमरदा गोपाल साहू, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष  अनिरुद्ध चंद्राकर,कोषाध्यक्ष मंडल छुरिया आलोक मिश्रा,पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष हिरदेराम देवांगन, महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती देवांगन,स्वर्गीय सुरेश नेताम की पत्नी गैंद बाई नेताम द्वारा भूख हड़ताल में बैठकर आज के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को समर्थन दिया गया।


क्या है मामला

केरेगांव के मृतक किसान सुरेश नेताम के आत्महत्या मामले में पटवारी द्वारा राजस्व रिकॉर्ड में मृतक के खसरा नं. 521 की जिस भूमि को भर्री बताया जा रहा है वह वस्तुतः धनहा है और खसरा नं.के 556 रकबा 0.1130 हेक्टेयर (28 डिसमिल) तथा खसरा न. 568 रकबा 0.1010 हेक्टेयर (25 डिसमिल) कुल 53 डिसमिल भूमि भर्री है। लेकिन पटवारी द्वारा पांचशाला खसरा में गफलत करते हुए भर्री को धनहा बताया है। इसके अलावा मृतक के नाम पर धनहा भूमि ख.नं. 521 उसके नाम से जारी पांचशाला खसरा में दर्शाया नहीं जा रहा है। इस प्रकार सारा खेल राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अपने आप को बचाने के लिए किया गया। पिछले वर्ष मृतक द्वारा 3.25 एकड़ का पंजीयन हुआ था और 44 क्विंटल धान सोसायटी के माध्यम से बेचा गया था।


आज के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और समर्थकों के साथ ही आज के आंदोलन में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य ललित कंवर जी,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष एकांत चंद्राकर,अध्यक्ष भाजपा मंडल छुरिया रविन्द्र वैष्णव, अध्यक्ष भाजपा मंडल चौकी गुलाब गोस्वामी, अध्यक्ष भाजपा डोंगरगांव रामकुमार गुप्ता,महामंत्री कुमरदा मण्डल बोधन साहू,महामंत्री कुमरदा मंडल नूनकरण भुआर्य,घासी साहू ,सुंदर लाल साहू ,मुकेश साहू,ठाकुर राम यादव,नवीन कुमार साहू,किशुन यदु,मालती नेताम, भूपेंद्र नायक,दीनदयाल साहू,महादेव पटेल,योगेंद्र राजपूत गड्डा, रमन सहारे आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad