Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, February 28, 2022

दुर्ग जिला - गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू जी को तृतीय लिंग समुदाय की अध्यक्ष कंचन सेंद्रे के द्वारा ज्ञापन सौंपा...

आज 3 साल पूरे होने के बावजूद यह समुदाय खुद के घर के लिए भटक रहा है सामाजिक स्वीकार्यता ना होने के कारण आज भी यह समुदाय को कोई भी मकान किराए पर देने को तैयार नहीं है ।....



आज दुर्ग के जनपद पंचायत में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू जी को तृतीय लिंग समुदाय की अध्यक्ष कंचन सेंद्रे के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में प्रमुख मांगे तृतीय समुदाय को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने के संबंध में था 



कंचन सेंद्रे ने बताया तृतीय लिंग समुदाय विगत 3 वर्षों से प्रधानमंत्री आवास के लिए कई अधिकारियों और दफ्तरों के चक्कर काट चुके हैं छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा सभी मकानों में 2% का आरक्षण होने के बावजूद दुर्ग जिले के तृतीय लिंग समुदाय के सदस्य आवास के लिए भटक रहे हैं। 


आज भी तृतीय लिंग समुदाय के पास अपना खुद का मकान नहीं है खुद के घर से निकलने के बाद आज वह रेलवे प्लेटफार्म रैन बसेरों मंदिर प्रांगण में रहकर अपना जीवन यापन करते हैं लगातार कंचन सेंद्रे के द्वारा प्रयास किया जा रहा है। कि

 

जिला प्रशासन एवं छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से यह समुदाय को भी शासन द्वारा बनाए गए आवास उपलब्ध करा दिया जाए लेकिन अधिकारियों के लापरवाही और अनदेखी  के कारण यह समुदाय इस योजना से वंचित महसूस कर रहा है। 



कंचन  ने बताया उनके समुदाय के द्वारा लगातार गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू जी से क्षेत्रीय विधायक अरुण वोरा एवं विधायक देवेंद्र यादव से एवं  दुर्ग नगर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल जी  भिलाई महापौर नीरज पाल जी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है।

 

लेकिन आज 3 साल पूरे होने के बावजूद यह समुदाय खुद के घर के लिए भटक रहा है। सामाजिक स्वीकार्यता ना होने के कारण आज भी यह समुदाय को कोई भी मकान किराए पर देने को तैयार नहीं है ।


कंचन सेंद्रे ने गृह मंत्री महोदय से आग्रह करते हुए कहा कि इस पर हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द तृतीय समुदाय को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने को कहा गया



लुकेश साहू सी.एन. आई. न्यूज दुर्ग जिला ब्यूरो छ.ग. खबरों एवं विज्ञापनो हेतू सम्पर्क करें  मो.8103945853 मेल lukeshsahu853@gmail.com

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad