43 युवाओं ने किया जरूरतमंदों लोगो के लिए रक्तदान
अम्बागढ़ चौकी:- स्वामी विवेकानंद रक्तदान संस्था आतरगांव के तत्वावधान में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दिनांक 28.02.2022 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 43 युवाओं ने स्वस्फूर्त रक्तदान कर मानव सेवा में अपना योगदान दिया। शिविर में प्राप्त रक्त को जिला अस्पताल राजनांदगांव की ब्लड बैंक टीम को सौंपा गया। स्वामी विवेकानंद रक्तदान संस्था के अध्यक्ष डेविड साहू ने बताया कि क्षेत्र में यह युवाओं के माध्यम से पहला रक्तदान शिविर था। जिसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया गया था। संस्था के मार्गदर्शक श्री लाल धर्मेद्र शाह ने बताया की युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता हेतु यह शिविर का विचार आया जिसके लिए क्षेत्र के अलग अलग गांव के युवाओं से मिलकर इस शिविर को सफल बनाने के लिए मेहनत किए थे। शिविर में 70 युवाओं ने पंजीयन कराया था।
कार्यक्रम में पानाबरस राज विकास संस्था के अध्यक्ष देवानंद कौशिक, युवा रक्तवीर सेवार्थ संस्था से गुलशन पटेल, अभिषेक पटेल, एसबीआई लाईफ़ एडवाईजर दिगंबर शांडिल्य, युवा समाजसेवी सौरभ मिलिंद, भोजराज देवांगन, शुभम साहू, कौशल सिन्हा, वेद चुरेंद, भूपेंद्र साहू, एमेश कोरटिया, सरपंच आतरगांव उमेश आमेला एवं ब्लड बैंक से जगदीश सोनी सर, मिसेज पॉल सिस्टर एवं स्टाफ का अमूल्य सहयोग रहा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.