हायर सेकेंडरी स्कूल बढ़ईपाली में " हमारा साहित्य संकलन " नामक पुस्तक का विमोचन किया गया
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़ईपाली , विकासखंड पिथौरा में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के द्वारा लिखित मौलिक रचनाओं पर आधारित पुस्तक " हमारा साहित्य संकलन " शिक्षक - विद्यार्थी साहित्य का विमोचन किया गया l कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना से किया गया l तत्पश्चात अतिथियों के स्वागत के बाद विमोचन कार्य किया गया l इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि श्री उमेश दीक्षित जी, अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन विकासखंड पिथौरा के अध्यक्ष एवं श्रृंखला साहित्य मंच के संस्थापक सदस्य उपस्थित रहे एवं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कल्याण सिंह बरिहा, अध्यक्ष , शाला विकास एवं प्रबंधन समिति , बढ़ईपाली हायर सेकेंडरी स्कूल जोकि एक सेवानिवृत्त आयुक्त, आयकर विभाग है,
के द्वारा किया गया तथा इस कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय जंघोरा के प्रधान पाठक श्री संतोष कुमार साहू जी एवं श्री छबिराम पटेल राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक एवं प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठाकुरदिया कला और श्री लेख राम साहू राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक एवं सचिव, तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ पिथौरा , प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजासवैया की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ l इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री भोजराज भोई एवं समस्त विद्यालय परिवार और विद्यार्थीगण उपस्थित थे l इस कार्यक्रम में व्याख्याता श्री रत्थू लाल साहू ने स्वयं के द्वारा लिखे गए कविता का पाठ किया गया l उनके द्वारा 6 कविताओं और एक लेख लिखा गया है l साथ ही कार्यक्रम में व्याख्याता श्री शत्रुघन सिंह निषाद एवं व्याख्याता श्रीमती नीलम प्रसाद ने भी अपने कविताओं का वाचन किया l इसके साथ ही इस पुस्तक में जिन विद्यार्थियों ने लेखन का कार्य किया है उन्होंने भी अपने द्वारा लिखे गए रचनाओं का वाचन किया l इस पुस्तक का संकलन एवं संपादन तथा लेखन का कार्य व्याख्याता दिनेश कुमार साहू ने किया l इस पुस्तक का निर्माण कार्य प्राचार्य के मार्गदर्शन से समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के द्वारा लेखन का कार्य किया गया l " हमारा साहित्य संकलन " नामक पुस्तक में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत एवं छत्तीसगढ़ी भाषा में लेखन कार्य किया गया है l इस पुस्तक में 58 लेख हैं जिसमें 7 शिक्षकों ने तथा कक्षा नौवीं के 2, कक्षा दसवीं के 3 एवं ग्यारहवीं के 8 तथा कक्षा 12वीं के 25 विद्यार्थियों के साथ साथ एक पूर्व विद्यार्थी ने भी लेखन कार्य किया है l इस पुस्तक मे 46 पद्य रचनाएं एवं 14 गद्य रचनाएं तथा एक समीक्षा भी है l इस पुस्तक में देशप्रेम , पर्यावरण जागरूकता, नशा मुक्ति , शिक्षा का महत्व, लड़कियों के महत्व, नैतिक शिक्षा , माता - पिता के महत्व, जीव जंतुओं के प्रति सद्भावना , व्यंग रचनाएं एवं विभिन्न पर्वों के साथ-साथ विद्यालय में होने वाले अनेक गतिविधियों को प्रकाशित किया गया है , जिसमें शाला में संचालित स्काउट- गाइड, रेडक्रॉस , इको क्लब आदि की जानकारी भी प्रदान की गई है l उपस्थित समस्त अतिथियों ने अपने उद्बोधन में इस प्रकार के लेखन कार्य विद्यालय में होने की प्रशंसा की एवं बाल लेखकों एवं कवियों की लेखन कार्य की खूब प्रशंसा किया l इस कार्यक्रम में व्याख्याता श्री कुलदीप कुमार साहू , व्याख्याता श्री प्रेम लाल चौधरी, व्याख्याता श्री राजीव कुमार तिवारी , व्याख्याता सुश्री आंचल साहू, सहायक शिक्षक श्री धनीराम ठाकुर एवं लीलिमा साहू के साथ-साथ श्रीमती केसरी ठाकुर सहायक ग्रेड 3 एवं अंशकालीन स्वीपर श्री कुहुक लाल बरिहा उपस्थित थे l पुस्तक लेखन के माध्यम से विद्यार्थियों में छिपी हुई लेखन की कला को उजागर करने का भरपूर अवसर एवं प्रेरणा सभी बच्चों को प्रदान किया गया और इस प्रकार के प्रेरणात्मक कार्य से प्रभावित होकर विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री के के ठाकुर एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री कल्याण सिंह बरिहा जी उपाध्यक्ष श्री हीराधर सोम जी , वरिष्ठ साहित्यकार श्री शिव शंकर पटनायक जी एवं श्रृंखला साहित्य मंच के अध्यक्ष श्री प्रवीण प्रवाह जी , डॉ अशोक गिरी गोस्वामी जी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक , शिक्षिका श्रीमती हेमलता साहू एवं श्रीमती सरोज साव जी, शिक्षक श्री डोला मणि साहू जी , श्री गौरव चंद्राकर संचालक संस्कार कोचिंग सेंटर श्री रमेश कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ शिक्षक , श्री मनोज बरिहा, संकुल समन्वयक बढ़ईपाली संकुल, सरपंच ग्राम पंचायत बढ़ईपाली श्रीमती बरिहा ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए l कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता दिनेश कुमार साहू ने किया एवं आभार प्रदर्शन श्री भोजराज भोई प्राचार्य , शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़ईपाली के द्वारा किया गया l

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.