Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, February 28, 2022

नेता प्रतिपक्ष का बयान अर्नगल;रतिराम कोसमा

 नेता प्रतिपक्ष का बयान अर्नगल;रतिराम कोसमा


सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट

बालोद।जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रती राम कोसमा ने छत्तीसगढ़ के प्रतिपक्ष नेता धरमलाल कौशिक के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष का बयान अनर्गल हैं उनको अपने पद की गरिमा को ध्यान देते हुए बयान देना चाहिए ज्ञात हो नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक रविवार को जिला प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता में छत्तीसगढ़ शासन की कार्यप्रणाली पर अनर्गल आरोप लगाते हुए छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया था।जिला महामंत्री रतीराम कोसमा ने कहा कि जबकि छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस की सरकार आई है तब से लगातार कानून व्यवस्था सुधरती चली जा रही है और आज छत्तीसगढ़ शांति का टापू बनता चला जा रहा है और भारतीय जनता पार्टी के 15 साल के शासन के दौरान कालाबाजारियों  का राज हो गया था।भाजपा शासन में गुंडागर्दी आम हो गई थी और इसी से त्रस्त होकर छत्तीसगढ़ की जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता  दिखाया।उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार आज छत्तीसगढ़ के जनता के भरोसे को कायम रखते हुए लगातार कानून व्यवस्था बेहतर होती चली जा रही है। अपराधी पुलिस के नाम से कांपती हैं ।अपराध करने वालों को तत्काल गिरफ्तार कर सजा भी दिलाया जा रहा है।उन्होंने बताया हाल ही में रेत का कालाबाजारी करने वालों के द्वारा एक कर्मठ पुलिसकर्मी पर हमला किया गया था जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल गिरफ्तार किया है और जेल भी भेज दिया है।

उन्होंने कहा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने जल संसाधन विभाग में हुए कथित घोटाले के संदर्भ में अपनी बात कहते हुए जानकारी के अभाव  का परिचय दिया है। जिस व्यक्ति के द्वारा यह आरोप लगाया गया है वह व्यक्ति ना कभी मंत्री जी का प्रतिनिधि रहा है और ना ही है । नेता प्रतिपक्ष  के द्वारा मंत्री प्रतिनिधि के द्वारा घोटाले की जानकारी दिए जाने की बात कही गई जो कि सरासर गलत है हमारे मंत्री प्रतिनिधि अपने कार्यों को सजगता के साथ क्षेत्र की जनता की सेवा माननीय मंत्री के निर्देशों के अनुसार  करते चले आ रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने जिस सांखला को मंत्री जी का प्रतिनिधि कहा है वह न तो मंत्री का प्रतिनिधि है और ना ही कभी था। ऐसे जानकारी के अभाव में जिम्मेदार पद पर बैठे हुए नेता प्रतिपक्ष के द्वारा ऐसे हल्के बयान देना उनके पद की गरिमा के प्रतिकूल है भविष्य में उन्हें ऐसे बयान देने से बचना चाहिए और सही जानकारी लेकर ही बयानबाजी करना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad