Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, February 28, 2022

आत्मज्ञान भवन में धूमधाम से मनाया जाएगा महाशिवरात्रि पर्व सुबह10बजे निकाली जाएगी रैली

 आत्मज्ञान भवन में धूमधाम से मनाया जाएगा महाशिवरात्रि पर्व

सुबह10बजे निकाली जाएगी रैली 


सीएनआई न्यूज बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट

बालोद।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आत्मज्ञान भवन में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। नगर में झांकी के रूप में श्रीराम सीता, शंकर पार्वती, गणेश जी व हनुमान के साथ साथ देवों के देव महादेव शिव की मनोरम झांकी के अलावा सभी धर्म के धर्म पिता हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध व जैन सभी धर्मों के पिता, परमपिता शिव की मनोरम झांकी के साथ विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कन्याएं कलश लेकर वह माताएं व भाई झंडा व बैनर के साथ-साथ परमपिता परमात्मा की याद में रहकर पूरे विश्व में शांति व सुख समृद्धि की शुभ भावनाओं के साथ सहारा देते हुए चलेंगे।

नगर में कई स्थानों पर इस रैली में चलने वाले भाई बहनों के लिए पानी व फल की व्यवस्था रखी गई है।सुबह10बजे रैली गंजपारा से निकलकर नगर भ्रमण करते हुए 12 बजे आमापारा स्थित आत्म ज्ञान भवन में सभा के रूप में एकत्रित होंगे ।यहां शिवध्वजारोहण व परमात्मा पिता का सत्य परिचय के साथ कन्याओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे व अन्य आयोजन होंगे।कार्यक्रम को लेकर इस बार बीके भाई, बहनों में भारी उत्साह है।


शिव साधना का महान पर्व महाशिवरात्रि

बीके विजयलक्ष्मी दीदी ने महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा शिवरात्रि पर्व शिव और शक्ति के मिलन का पर्व माना गया है।उन्होंने बताया महाशिवरात्रि पर्व का आध्यात्मिक महत्व सबसे ज्यादा है और सत्यम, शिवम, सुंदरम को आत्मसात कर स्वयं में आत्मबोध स्थापित कर परमात्मा में अपना ध्यान लगाएं।युग परिवर्तन के लिए भी परमात्मा शिव हमें संगम युग में ईश्वरीय ज्ञान प्राप्ति कराकर कलयुग से सतयुग में लाने के लिए यज्ञ रचते हैं और परमपिता के रूप में वही ईश्वर हैं और वही शिव हैं जो जीवन मरण से परे है।परमात्मा ज्योति बिंदु स्वरूप है और वास्तव में शिव एक ऐसा शब्द है जिसके उच्चारण मात्र से परमात्मा की सुखद अनुभूति होने लगती हैं।उन्होंने 2 मार्च से होने वाली राजयोग शिविर में नगर वासियों को विशेष निमंत्रण दिया है।शिविर का समय सुबह 8 से 9 और शाम 6 बजे से 7 बजे तक रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad