कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का हुआ शुभारंभ
सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट
बालोद।समीपस्थ ग्राम कोहंगाटोला में स्वर्गीय दाऊ घनश्याम सिंह साहू के स्मृति में शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 28 फरवरी से 7 मार्च तक किया जा रहा है। प्रवचन कर्ता हलधरनाथ गोस्वामी पुजारी महाराज कोपरा राजीव वाले हैं।सोमवार शाम को ढोल नगाड़े के साथ निकाली गई शोभा यात्रा में शामिल भक्तों के जयघोष और भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया ततपश्चात देव आव्हान वेदी पूजा की गई।आज1मार्च को शिव कथा प्रारंभ होगा।बुधवार2मार्च को शिव प्राकट्य कथा, गुरुवार 3मार्च को सती चरित्र पार्वती कथा शुक्रवार4मार्च को शिव पार्वती विवाह, शनिवार 5मार्च को गणेश जन्म, रविवार 6मार्च को कथासार,चढ़ोत्तरी शोभायात्रा और सोमवार7मार्च को गीता, पार्थिव लिंग, शिव पूजा, हवन व पूर्णाहुति होगी।कथा प्रवचन दोपहर 1:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.