ख़ैरागढ़. टिकरापारा पुल में गुरुवार दोपहर आलू से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक ड्राइवर को हादसे में गंभीर चोंटें आई हैं। और सिविल अस्पताल ख़ैरागढ़ में इलाज जारी है। ट्रक कानपुर से नागपुर जा रहा था। पर बाईपास का काम पूरा न होने की वजह से ट्रक ड्राइवर ने टिकरापारा से शहर प्रवेश का प्रयास किया और यह हादसा हो गया। इससे पहले भी पुल में कई हादसे हो चुके हैं।
75 साल से है निर्माण का इंतज़ार
पुल को लेकर टिकरापारा के रहवासी कई बार आंदोलन कर चुके हैं। और अभी कुछ दिन पूर्व ही राज्य सरकार ने पुल निर्माण की घोषणा की है। पर फिलहाल पुल बनने में समय है
वही हुआ जिसका अंदेशा था
पुल को लेकर आंदोलन की अगुवाई करने वाले राजू यदु ने बताया कि वही हुआ जिसका अंदेशा था। गनीमत किसी की जान नहीं गई। पर यदि जल्द पुल का निर्माण नहीं हुआ। तो बड़ा हादसा होना तय है।
*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.