मंत्री श्री कावरे के निर्देश पर सिंचाई विभाग के अधिकारी पहुंचे समनापुर
बालाघाट -मध्यप्रदेश शासन के आयष मंत्री श्री रामकिशोर नानो कावरे के निर्देश पर आज 03 फरवरी को सिंचाई विभाग के अधिकारी ग्राम समनापुर पहुंचे और वहां के किसानों से चर्चा कर उनकी सिंचाई संबंधी समस्या को मौके पर जाकर देखा। मंत्री श्री कावरे के निर्देश पर आज जल संसाधन विभाग सर्वेक्षण संभाग के कार्यपालन यंत्री श्री नागेंद्र सिंह ठाकुर, एसडीओ सुश्री श्लेषा डोंगरे एवं निज सहायक डॉ निलेश अन्य कर्मचारियों के साथ समनापुर पहुंचे और ठाकुर टोला एवं ओरमा के किसानों की सिंचाई संबंधी समस्या सुनी।
किसानों ने अधिकारियों को बताया कि सर्वेक्षण संभाग की नहर से अंतिम छोर के खेतों में पानी नहीं पहुंच रहा है। किसानों की मांग थी कि वैनगंगा संभाग की नहर को सर्वेक्षण संभाग की माईनर में जोड़ा जाये और उसकी मरम्मत करायी जाये। अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण में पाया कि माईनर की मरम्मत किये जाने की जरूरत है और दो स्थानों पर पुलिया भी बनाना होगा। अधिकारियों ने किसानों को बताया कि वैनगंगा संभाग की नहर को सर्वेक्षण संभाग के माईनर में जोड़ने का कार्य जिले के अधिकारी नहीं कर सकते हैं, यह उच्च स्तर के अधिकारी कर सकते है। सर्वेक्षण संभाग की माईनर के मरम्मत एवं दो पुलिया निर्माण के लिए ग्राम प्रधान को प्रस्ताव तैयार करने कहा गया। मनरेगा से यह कार्य कराया जायेगा। सर्वेक्षण संभाग द्वारा ग्राम पंचायत के प्रस्ताव पर अपनी सहमति प्रदान की जायेगी।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.