रात एक बजे रंगकठेरा घाट मे रेत माफिया के गाड़ी पकड़ने गए गुण्डरदेही पुलिस के सिपाही पर जानलेवा हमला , चाकु से किया वार , घायल को इलाज के लिए भेजा , भाजपाई कांग्रेस सरकार के खिलाफ करेगे आंदोलन
गुण्डरदेही - गुण्डरदेही नगर के महज रंगकठेरा में अवैध रेत उत्तखनन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लिया। अवैध उत्तखनन की कार्यवाही के लिए पहुंची पुलिस टीम के आरक्षक दमन वर्मा पर हमला घोर निंदनीय है।
भाजयुमो ने प्रदेश सरकार की कानून लहर व्यवस्था पर सवाल खड़े किए छत्तीसगढ़ प्रदेश के गुंडरदेही जैसे शांत विधानसभा में इस तरह के घटना निंदनीय है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह पीपरे ने कहा गुंडरदेही विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र के जनता को छोड़ उत्तरप्रदेश में स्टार प्रचारक बना हुआ है क्या विधायक जी बताएंगे उत्तरप्रदेश की जनता मेरे विधानसभा में इस तरीके माफिया का खेल चल रहा है जहाँ पुलिस ही असुरक्षित है।
भाजयुमो मीडिया प्रभारी पंकज चौधरी ने बताया बबलू निषाद कई वर्षों अवैध रेत उत्तखनन में लिप्त है। 21अगस्त 2021 को इसकी शिकायत प्रशासन से किया गया था लेकिन माफियाओ किसका संरक्षण है जो अब बेलगाम है, बालोद जिला लगातार पुलिसकर्मियों पर हमला होना सरकार की कार्यप्रणाली को दर्शाता है।
गुंडरदेही विधानसभा में भाजयुमो सरकार के विरुद्ध हल्ला बोलेगी जिसमे स्थानीय विधायक का धेराव करेगी. गुंडरदेही मंडल अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा, अर्जुन्दा मंडल अध्यक्ष काशी सोनकर, खेरथा मंडल अध्यक्ष टूमन साहू ने बताया प्रदेश सरकार के अवैध कुकर्म गुंडरदेही मुख्यालय में जल्द ही प्रदर्शन करेगी। गुंडरदेही विधानसभा जैसे शांत स्थान पर इस तरीके की घटना दुर्भाग्य एवम निंदनीय है।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.