नरसिंहपुर जिला ब्यूरो संजय साहू
हत्यारों को फांसी दो,कलेक्ट्रेट में गूंजे नारे, हिंदू संगठनों के आक्रोश
जिला कलेक्ट्रेट पहुंच कर सौंपा ज्ञापन हत्यारों को फांसी दो के लगाए नारे
नरसिंहपुर—अखिल विश्व हिंदू एकता मंच द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा जिसमे बताया कि लगातार ही देखने में आ रहा है कि हिन्दू धर्म के प्रचार-प्रसार करने वाले धर्मानुयायियों को षड्यंत्र पूर्वक निशाना बनाकर धर्मविशेष के लोगों द्वारा उनकी हत्या की जा रही हैं,हाल ही में हुई घटनाओं में 25 जनवरी को गुजरात में जिहादियों ने किशन भरवाड़ की हत्या कर दी,6 फरवरी को झारखंड के हजारीबाग में रूपेश पाण्डेय की हत्या कर दी,8 फरवरी को बांग्लादेश में 6 हिंदुओं की नृशंस हत्या कर दी गई,17 जनवरी को दिल्ली के सुल्तानपुरी में दलित हीरालाल गुजराती की बेटी से इरफान ने रेप किया और फिर उसकी हत्या भी कर दी,राजस्थान के अलवर में योगेश जाटव की हत्या मुस्लिम भीड़ के द्वारा कर दी गई शामिल हैं।इन संगीन हत्याकांडो में प्रशासन द्वारा आरोपियों एवं उनके समर्थकों पर दंडात्मक कार्यवाही न होने से इन जैंसी विचार धारा के लोगों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति से सभी हिंदुओ के हत्यारों को जल्दी से जल्दी फांसी की मांग की गई।
इनका कहना है
पिछले एक माह से हिंदू और हिंदुत्व से जुड़े विचारधारा के व्यक्तियों की लगातार षड्यंत्र पूर्वक हत्या हो रही है और पुलिस प्रशासन और सरकार सही तरीके से अपना कर्तव्य नही निभा रहे है। हमने ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति से सभी हत्यारों को जल्दी से जल्दी फांसी देने की मांग करते हैं।
*नरसिंहपुर जिला ब्यूरो संजय साहू की खास रिपोर्ट*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.