पेंशनर संघ के सौजन्य से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
फीता काटकर विधिवत किया गया शिविर का आयोजन
बालाघाट- बैहर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम आमगांव में बैहर पेंशनर समाज के अध्यक्ष सेवा निवृत प्राचार्य एफ. एस. कमलेश की अध्यक्षता में तथा ग्राम के ही वयोवृद्ध दीना राम धारने कि मुख्य आतिथ्य में एवं सेवा निवृत डॉ. एन. एस. कुमरे , समाज सेवी सूरज ब्रम्हे, पी.एम.बेले, के.एस. तोमर, एस. नागेश्वर, आर.के.चौहान, एन. एस. राजपूत, के.आर.सोनटके, सूरज बिसेन , बी.एस. मेरावी, एच. एल.सैयाम, एस. आर. बिसेन, सी.एल.गौतम, जी.पी.खरे, रमेश अजित, एस. एल.उइके, के विशेष आतिथ्य में तथा डॉ. धनराज कोकोटे, डॉ. मिलिंद चौधरी, के प्रमुख उपस्तिथि में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। पेंशनर समाज के अध्यक्ष एफ.एस. कमलेश ने शिविर का उद्देश्य बताते हुवे कहा कि पेशनर समाज के सदस्यों का उद्देश्य यह है कि क्षेत्र वासियों को निशुल्क स्वास्थ्य लाभ मिल सके। इसलिए पेनशनर समाज के द्वारा समय-समय पर इस तरह का आयोजन किया जाता आ रहा है। साथ ही समय-समय पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का प्रयाश पेनशनर समाज के द्वारा किया जाता है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.