बालाघाट -रामपायली थाना अंतर्गत ग्राम उमरवाड़ा के एक किसान की उसके खेत में स्थित मुर्गीपालन केंद्र के पास एक कमरे में गुरुवार की रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शुक्रवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद रामपायली पुलिस और बालाघाट से एफएसएल टीम ने घटनास्थल पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक मानिकराम पिता रोशनलाल राहंगडाले 55 वर्ष ग्राम उमरवाड़ा निवासी का शव पुलिस ने मृतक के खेत मे बने कमरे से बरामद किया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। धारा 302 के तहत अज्ञात आरोपियो के विरूद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार मानिकराम राहंगडाले किसान था और अपने खेत में ही मुर्गीपालन और बकरी पालन का व्यवसाय किया था वही पास में सोने के लिए अलग कमरा बना हुआ है जहां मानिकराम राहंगडाले रोज की तरह गुरुवार की देर शाम अपने घर से खाना खाकर मुर्गीपालन फॉर्म पर जाने के लिए निकला था जो शुक्रवार की सुबह होने के बाद काफी देर तक घर लौटकर नहीं आया। जिससे परिजनों ने खेत जाकर देखा तो मानिकराम सोने वाले एक कमरे में मृत हालत में पड़ा हुआ था। जिसके सिर पर चोट के निशान होने के साथ ही दीवार पर काफी खून पाया गया। घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर बालाघाट से एफएसएल टीम बुलाकर अधिकारी गौतम मेश्राम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मौके का मुआयना किया गया और परिजनों के बयान दर्ज कर बारीकी से जांच शुरू किया गया।वही इस मामले पर रामपायली पुलिस थाना के उपनिरीक्षक शिवपूजन मिश्रा ने बताया कि ग्राम उमरवाडा का किसान अपने खेत मे बने मुर्गी व बकरी पालन केंद्र की रखवाली हेतु घर से निकला था जिसकी हत्या अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसी के खेत मे बने कमरे कर दिया गया जिसका मामला पंजीबद्घ कर विवेचना की जा रही है।
इनका कहना है :
्
ग्राम उमरवाड़ा में एक किसान खेत में बने मुर्गीपालन केंद्र के पास एक कमरे में मृत हालत में पाया गया। जिसके सिर पर चोट में निशान पाए गए है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर बालाघाट से एफएसएल टीम बुलाकर मामले को गंभीरता से लेकर जांच करवाई जा रही है।फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप अज्ञात आरोपित के विरूद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
बालाघाट में यू ट्यूब से सीखा एटीएम से चोरी का तरीका
बालाघाट में यू ट्यूब से सीखा एटीएम से चोरी का तरीका
यह भी पढ़ें
- शिवपूजन मिश्रा, उपनिरीक्षक, पुलिस थाना रामपायली

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.