Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, February 4, 2022

कलेक्टर डॉ मिश्रा ने किया लांजी क्षेत्र की उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी एवं उर्वरक निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस


कलेक्टर डॉ मिश्रा ने किया लांजी क्षेत्र की उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण

कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी एवं उर्वरक निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस

बालाघाट -कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने आज 04 फरवरी को जिले के अंतिम छोर पर स्थित लांजी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कारंजा, कुल्पा, दहेगांव की उचित मूल्य दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान लांजी एसडीएम श्रीमती ज्योति ठाकुर भी मौजूद थी। 

 कलेक्टर डॉ मिश्रा ने उचित मूल्य दुकानों एवं सोसायटी के निरीक्षण के दौरान वहां पर उपलब्ध खाद्यान्न के स्टाक एवं रिकार्ड में उपलब्ध स्टाक की जानकारी ली। कारंजा एवं दहेगांव में हितग्राहियों को वितरित किये जा रहे खाद्यान्न के आनलाईन एवं आफलाईन वितरण में अंतर पाया गया और स्टाक में भी गड़बड़ी पायी गई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उचित मूल्य दुकानों पर खाद्यान्न के स्टाक, हितग्राहियों की संख्या सहित अन्य सूचनायें बोर्ड पर अंकित नहीं है। इस दौरान उन्होंने सोसायटी में किसानों को विक्रय के रखे उर्वरक का भी निरीक्षण किया और उसके स्टाक की जानकारी ली। सोसायटी में उर्वरक के भंडारण में अनियमितता पायी गई। कलेक्टर डॉ मिश्रा ने उचित मूल्य दुकान में खाद्यान्न के सही रख-रखाव एवं वितरण व आबंटित होने वाले खाद्यान्न का आनलाईन रिकार्ड दुरूस्त रखने के निर्देश दिये।

 कलेक्टर डॉ मिश्रा ने निरीक्षण के दौरान पायी गई अनियमितताओं को गंभीरता से लिया है और लांजी के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री मिलन द्वारा उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण नहीं करने एवं व्यवस्थाओं पर ध्यान नहीं देने के लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये कि क्यों न उनके विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की जाये। इसके साथ ही कारंजा एवं दहेगांव सोसायटी में गड़बड़ी पाये जाने पर वहां के सेल्समेन के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। सोसायटी में रखे गये उर्वरक के भंडारण में गड़बड़ी पाये जाने पर लांजी के उर्वरक निरीक्षक को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये है। 

 कलेक्टर डॉ मिश्रा ने ग्राम कुल्पा में आंगनवाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया और वहां पर बच्चों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र में शुद्ध जल प्रदाय के लिए की गई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि आंगनवाड़ी केन्द्र में जल प्रदाय के लिए नल तो लगा हुआ है, लेकिन उसके लिए नीचे में बेस नहीं बनाया गया है और बेसिन भी नहीं लगाया गया है। इस पर उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को जल प्रदाय के लिए सही व्यवस्था करने के निर्देश दिये। 

कुल्पा में ग्रामीणों से की चर्चा

 कलेक्टर डॉ मिश्रा ने ग्राम कुल्पा में ग्रामीणों से चर्चा की और उनकी समस्याओं को भी सुना। ग्रामीणों द्वारा आवासीय भूमि की समस्या बताई गई। जिस पर उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या पर शीघ्र कार्यवाही की जायेगी। 

लांजी-आमगांव रोड के कार्य की धीमी गति पर ठेकेदार को नोटिस देने के निर्देश

 कलेक्टर डा मिश्रा ने लांजी से आमगांव रोड का कार्य बहुत ही धीमी गति से कराये जाने एवं सड़क के दोनो ओर साईड सोल्डर का काम भी संतोषजनक नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। पाया गया । इस पर उन्होंने सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad