पिथौरा_नवनिर्मित माता शबरी का दर्शन करने विकासखंड पिथौरा के गोपालपुर गांव में पहुंचे महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू
पिथौरा- विकासखंड के ग्राम गोपालपुर में नवनिर्मित माता शबरी मंदिर का दर्शन करने पहुंचे सांसद चुन्नीलाल सर्वप्रथम उन्होंने माता शबरी की पूजा अर्चना की तत्पश्चात मंचासीन हुए सांसद चुन्नीलाल ने कहा भगवान राम ने शबरी का झूठा खाने के लिए पैदल चलकर उनके झोपड़ी में पहुंचकर शबरी के द्वारा दिए गए झूठे बेर को खाया यह ऐसा सांवरा समाज है उन्होंने कहा कि सांवरा जाति को आठ प्रकार से लिखते हैं इसलिए इस जाति की विसंगति को दूर करने के लिए लोकसभा में प्रस्ताव पारित किया जाएगा इसके लिए प्रयास जारी है
इस विसंगति को जल्द से जल्द दूर किया जाएगा आगे उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी बुढान शाह जी द्वारा इस समाज के उत्थान के लिए अनेकों कार्य किए और अंत में सांसद चुन्नीलाल साहू जी ने कीर्तन स्थल पहुंचकर चैतन्य महाप्रभु की पूजा की प्रसाद ग्रहण किया इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री डूली केशन साहू पत्रकार मनोहर साहू ग्राम पंचायत लाखागढ़ के सरपंच प्रियरंजन कोसरिया उपसरपंच पंचराम ढीमर विश्वामित्र भोई उपेंद्र सहदेव संत कुमार फिरोज आलेख जनक किशोर बंशीधर रूप धर खेल कुमार सरपंच आलेख भोई संतोष प्रधान तिलकराम यादव डीगेश प्रधान तरुण सोनी मनोहर निषाद मुकुल यादव जुगल किशोर प्रधान धनवर साहू उपस्थित थे इस कार्यक्रम का संचालन पत्रकार स्वप्निल तिवारी के द्वारा किया गया
सीएनआई न्यूज़ रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथोरा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.