अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा - पुलिस प्रशासन द्वारा
न्यायालय से जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट की तामिली कर कार्यवाही करने के दिशा निर्देश प्राप्त होने पर जैजैपुर पुलिस ने अभियान चलाकर वर्षों से फरार विभिन्न धाराओं के नौ स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी वारंटियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये जैजैपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गोपाल सतपथी ने अरविन्द तिवारी को बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ० अभिषेक पल्लव एवं श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनिल सोनी के द्वारा माननीय न्यायालय से जारी स्थायी गिरफतारी वारंट की तामिली कर कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश प्राप्त होने पर अनुविभागीय अधिकारी सक्ती मो० तसलीम आरिफ के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 12/02/2022 से 13/2/2022 को थाना जैजैपुर पुलिस के द्वारा अभियान चलाकर चोरी , मारपीट , विद्युत अधिनियम , जुआ एक्ट के विभिन्न धाराओं के स्थायी वारंटी शिवनारायण पिता स्व. प्यारेलाल (उम्र 47 वर्ष) साकिन बेलादुला , गुलाब सिह पिता चन्द्रशेखर गोंड (उम्र 20 वर्ष) साकिन कोटेतरा , हीरालाल पिता पंचराम खुंटे (उम्र 39 वर्ष) साकिन खरवानी , पुरुषोत्तम पिता महेत्तर चन्द्रा (उम्र 29 वर्ष) साकिन अरसिया , राम सिह उर्फ कोंदा पिता उदयराम चन्द्रा (उम्र 40 वर्ष) साकिन हरदीडीह , सुन्दर सिदार पिता नम्मू सिदार (उम्र 40 वर्ष) साकिन रीवांडीह , संदीप चन्द्रा पिता संतोष चन्द्रा (उम्र 28 वर्ष) साकिन अरसिया , अजय उर्फ बैगा ढीमर पिता बिरीचराम (उम्र 22 वर्ष) साकिन ओड़ेकेरा और अमरगीर पिता सुदामागीर गोस्वामी (उम्र 45 वर्ष) साकिन मुक्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया , जहां से सभी वारंटियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही उप निरीक्षक गोपाल सतपथी थाना प्रभारी जैजैपुर के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें सउनि मथुरा प्रसाद मन्नेवार , आरक्षक देवनारायण चन्द्रा , अश्वनी जायसवाल , बलवंत चन्द्रा , अजय खैरवार , संजय , जयप्रकाश उरांव का सराहनीय योगदान रहा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.