थाना साल्हेवारा दिनांक 26.02.22 थाना साल्हेवारा पुलिस द्वारा किया निजात व अभिव्यक्ति कार्यक्रम
सी एन आई न्यूज साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय् राजनांदगांव श्री संतोष सिंह के निर्देशन में नारकोटिक्स/ड्रग्स के खिलाफ चलाये जा रहे निजात अभियान के तहत आज दिनांक 26.02.2022 को श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयप्रकाश बढ़ई व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गण्डई श्री प्रशांत खाण्डे के निर्देश पर थाना साल्हेवारा क्षेत्रान्तर्गत थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल, सउनि0 अरविन्द सिंह यादव एवं हमराह स्टाॅफ के द्वारा ग्राम सहसपुर में निजात अभियान के तहत ग्रामवासियों एवं स्कूली बच्चो को नशीली पदार्थ गांजा, नशीला टेबलेट, सिरप सुलेशन आदि खतरनाक नशा का उपयोग न करने व इनसे होने वाले दुष्परिणामो के संबंध में बताकर जनजागरूकता कार्यक्रम किया गया। गाव के प्रतिष्ठित लोग, ग्रामवासी एवं छात्र/छात्राये उपस्थित होकर कार्यक्रम को गम्भीरता से सुने एवं निजात अभियान के अलावा प्रदेश में चलाये जा रहे अभिव्यक्ति मोबाईल एप के संबंध में भी अवगत कराया गया साथ ही फ्राड काॅल से होने वाले धोखाधड़ी के संबंध में अवगत कराया गया। इस अभियान को ग्रामवासियो के द्वारा काफी सराहना किये।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.