छबिराम पटेल "राष्ट्रीय गौरव अवार्ड " से हुए सम्मानित
पिथौरा- इंटरनेशनल अचीवमेंट इंडिया दिल्ली के द्वारा शिक्षा, समाज,साहित्य,विज्ञान,स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्य करने वाले विभूतियों का दो फरवरी को वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2022 प्रदान कर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। इस में छत्तीसगढ़ प्रदेश के महासमुंद जिला अंतर्गत पिथौरा ब्लॉक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ठाकुरदिया कला में प्रधानपाठक के पद पर कार्यरत डॉ. छबिराम पटेल को शिक्षा,साहित्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गए उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्यों के लिए उन्हें राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2022 प्रदान कर पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। इन्होंने शिक्षा क्षेत्र के साथ-साथ साहित्य व समाज सेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किया है। अब तक इनकी दस पुस्तकें आइबीएसएन के साथ प्रकाशित हो चुकी हैं। जिसमें बीस हजार दस सूक्तिवाक्य अर्थात् सकारात्मक एवं प्रेरणादायक विचारों की रचना कर देश-प्रदेश में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। श्री पटेल को यह राष्ट्रीय गौरव अवार्ड प्राप्त होने पर जिले सहित प्रदेश के कई शिक्षकों,साहित्यकारों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवी, मित्रों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। जिनमें खलारी विधायक एवं स्कूल शिक्षा संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव,महासमुंद विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर,महासमुंद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, पिथौरा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यभामा नाग,उपाध्यक्ष मुकेश यादव,बीईओ के के ठाकुर,एबीईओ लीलाधर चौधरी, ओमप्रकाश देवांगन,लक्ष्मी डड़सेना,बीआरसीसी अतुल प्रधान,प्राचार्य अनूप दीक्षित, पिथौरा नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव ,पूर्व अध्यक्ष देवेश निषाद,प्रेमशंकर पटेल, साहित्यकार प्रवीण प्रवाह,शिवा महंती,संतोष गुप्ता,बंटी छत्तीसगढ़िया,शिवशंकर पटनायक,व्याख्याता के डी नाग, महेंद्र चौधरी,विवेक वर्मा,अंशुमन तांडी, द्वारिका पटेल,लोकनाथ पटेल,सुधीर प्रधान,शिक्षक लेखराम साहू,मोहित राम पटेल,विजय कुमार अनंत, मुकेशकुमार सिन्हा,नरेंद्र पटेल, प्रदीप पटेल,समन्वयक नितेश साहू,कौतुक पटेल,गौरव चन्द्राकर,अंकित बंसल,गोलू रावल,प्रेमशंकर प्रधान,नंदकिशोर अग्रवाल, सरपंच सुधीर प्रधान,घनश्याम महंती,परमजीत माटा,मनराखन ठाकुर,आकाश अग्रवाल,विजय गुप्ता, मनोहर पटेल,सादराम पटेल,प्रेमशंकर प्रधान,पंचायत सचिव संघ के पुनीत सिन्हा प्रमुख हैं।
सीएनआई न्यूज़ रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.