बिना बिजली और बिना अन्य ईंधन के मिल रही है 24 घंटे सिंचाई सुविधा
पंकज शर्मा, रायपुर : सांसद श्री राहुल गांधी ने आज साईंस कॉलेज के मुख्य कार्यक्रम स्थल में लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने बस्तर अंचल के सुकमा जिले के गिरदाल पारा हाइड्रो पावर बेस्ड पंपिंग स्किम इरिगेशन प्रोजेक्ट की सराहना की। जल संसाधन विभाग द्वारा विकास प्रदर्शनी के डोम में इसका मॉडल प्रदर्शित किया गया है। यहां बिना बिजली और बिना अन्य ईंधन के 24 घंटे सिंचाई होती है। इससे सैकड़ों किसान लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने भी इस मॉडल का अवलोकन किया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.