महिला समूह के महिलाओं को जनपद पंचायत के सभापति ने धमकाया कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
रतनपुर से ताहिर अली
कोटा....बिलासपुर जिले अंतर्गत कोटा ब्लाक की ग्राम जोगीपुर, झिंगटपुर और चपोरा की स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बिलासपुर कलेक्टर से जनपद पंचायत कोटा के सभापति कन्हैया गंधर्व के खिलाफ डराने धमकाने शिकायत की है बता दें कि ग्राम पंचायत झिंगटपुर में मां संतोषी स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायत चपोरा में लक्ष्मी स्व सहायता समूह, और ग्राम पंचायत छेरकाबांधा में स्व सहायता समूह द्वारा रेडी टू ईट का संचालन किया जाता है.
.सोमवार की तीनों स्व सहायता समूह की महिलाएं एक साथ बिलासपुर कलेक्टर के पास जनपद पंचायत कोटा के सभापति कन्हैया गन्धर्व की शिकायत करने पहुंचे.. दरअसल महिलाओं द्वारा शिकायत किया गया है कि.. जनपद पंचायत कोटा के सभापति कन्हैया गंधर्व अपने पांच साथियों के साथ स्वयं सहायता समूह के जरिए रेडी टू ईट का निर्माण करने वाली महिलाओं के घर बारी बारी देर शाम को पहुंचता था
और उन्हें धमकी देता था कि उनके द्वारा खराब रेडी टू ईट का निर्माण किया जा रहा है.. और उन्हें फंसाकर जेल में डलवा देगा.. बार-बार ऐसा होने की वजह से सारी महिलाएं परेशान होकर कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाने पहुंची.. सभी ने कलेक्टर से जनपद पंचायत कोटा के सभापति कन्हैया गंधर्व और उसके साथियों के खिलाफ उचित कार्रवाई कर उनका मान सम्मान वापस दिलाने की मांग की.गई है बहरहाल देखना होगा कि महिला सशक्ति के खिलाफ उनके मान सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले जनपद पंचायत सभा पति पर क्या कार्यवाही होती है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.