Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, February 7, 2022

जिला साहू संघ की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी को दी गई श्रद्धांजलि


जिला साहू संघ की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी को दी गई श्रद्धांजलि

सीएनआई बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट

बालोद -जिला साहू संघ द्वारा रविवार 6 फरवरी को नगर स्थित साहू सदन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिला साहू संघ के पदाधिकारियों के साथ ही श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष स्व.अर्जुन हिरवानी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे बालोद जिला एवं प्रदेश साहू समाज के लिए अपूरणीय क्षति कहा। प्रदेश सलाहकार पवन साहू, महामंत्री टहलसिंह साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष हलधर साहू  ने कहा कि स्व.अर्जुन हिरवानी ने समाज सेवा के कार्यों को ही प्रभु सेवा मानकर अपनी शासकीय नौकरी को छोड़कर समाज सेवा में आए जो दो कार्यकाल जिला साहू संघ के अध्यक्ष रहते हुए सदैव समाज को सामाजिक बुराईयों से निकालने, नशापान से दूर रखने तथा धर्मांतरण जैसे कुरूतियों से समाज को बचाने में अपना जीवन अर्पण किया तथा समाज हित में कार्य करते हुए प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष पद तक पहुंचे जहां अपने कार्यों से पूरे प्रदेश साहू समाज तथा जिले को गौरान्वित करने में अहम सामाजिक बदलाव लाने में एक सफल प्रदेश अध्यक्ष रहे।जिला साहू संघ अध्यक्ष सोमनलाल साहू, महामंत्री विजयसिंह साहू, उपाध्यक्ष धीराजी साहू, जितेन्द्र साहू ने कहा कि स्व. हिरवानी जी का कार्य सदैव समाज के लिए प्रेरणादायक रहेगा।जिला साहू संघ भवन के लिए शासन द्वारा जमीन प्रदाय करना उनके संघर्ष का परिणाम है।अंजनी साहू, छबि सार्वा, सरोज गंगबेर, डिलेश्वरी साहू, चंद्रिका साहू, कांति साहू ने भी स्व. हिरवानी जी के कार्यों को साहू समाज के लिए सदैव प्रेरणादायक तथा अनुकरणीय होने की बात कही।श्रद्धांजलि सभा में लेख राम साहू, बंशीलाल साहू, परमानंद साहू, डॉ लिखेश्वर साहू, प्रेमलाल साहू, द्रोणाचार्य साहू, मदनलाल सोनबरसा, तुकेश हिरवानी, लिखन साहू, दिनेश्वर साहू, रूपलाल साहू, दुर्गाशंकर साहू, टोमनलाल साहू, हेमन्त साहू, महावीर साहू, कृपाराम साहू एवं अन्य सामाजिकजन उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad