प्रकाश पाल की खबर
बलौदाबाजार:- विगत दिनों रायगढ़ में तहसीलदार एँव अधिवक्ताओं के बीच हुए विवाद में वहाँ के अधिवक्ताओं के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण पुलिसिया कार्यवाही कर कई वकीलो के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जेल दाखिल कर दिया गया था जिसके बाद प्रदेश के अधिवक्ताओं का आक्रोश राजस्व न्यायालय में व्याप्त भ्रष्टाचार एंव दलाली पर फुट पडा़ तथा प्रदेश के सभी जिलों के अधिवक्ताओं ने मिलकर प्रदेशव्यापी आंदोलन की शुरूवात रायगढ़ से किया गया, जिसमें रायगढ़ के आम जनता के साथ ही साथ प्रदेश भर से आम जनता का भारी समर्थन मिला, उसके बाद प्रदेश के सभी अधिवक्ता संघ के द्वारा राजस्व न्यायालयों के खिलाफ लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, इसी क्रम में बलौदा बाजार अधिवक्ता संघ द्वारा भी आज दिनांक को न्यायालय परिसर से शहर के विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए कलेक्टर को उक्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने हेतु ज्ञापन सौपा गया।
अधिवक्ताओं के ऊक्त आंदोलन को बलौदा जिले की शिवसेना ईकाइ के जिलाध्यक्ष श्री संतोष यदु जी के नेतृत्व में बलौदा बाजार के गार्डन चौक में अभिभाषक संघ के प्रदेशव्यापी आंदोलन बाईक रैली का स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा कर भगवा तिलक लगाकर अपना समर्थन दिया, जिसमें रैली में जिले के अभिभाषक संघ के प्रमुख पदाधिकारीयो के साथ पुरे जिलेभर के अन्य अधिवक्तागण सामिल हुए, रैली का स्वागत करने वालों मे श्री संतोष यदु जी के अलावा जिला महासचिव मनहरण साहु , जिला उपाध्यक्ष शिवचंद निर्मलकर , ब्लाँक अध्यक्ष विशाल महिलांगे , महासचिव मनीष पटेल , दिपक साहु , जानकी साहु , भारती साहु , खेलन , बांधे जी , एवं अनेक शिवसैनिक मौजुद रहे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.