प्रकाश पाल की खबर
तिल्दा नेवरा :- छत्तीसगढ़ शिक्षक एंव शिक्षिका एसोसिएशन विकास खंड तिल्दा द्वारा आज दिनांक 04/03/2022 को छठवें वेतनमान के आधार पर बढ़ते हुए मकान भाड़ा भत्ता देने ज्ञापन सौंपा गया!विकास खंड के बहुत से प्राचार्य DDO द्वारा बढ़ते HRA प्रदान किया जा रहा है! विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री देवांगन सर ने आश्वस्त किए हैं कि मार्च के वेतन में बढ़ते हुए मकान भाड़ा भत्ता जुड़कर मिलेगा! इसके लिए छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन विकास खंड तिल्दा देवांगन सर को धन्यवाद ज्ञापित किए हैं ।आज ज्ञापन सौंपने वालों में विकास खंड अध्यक्ष गोपाल प्रसाद वर्मा के साथ जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कल्याणी वर्मा, ब्लाक सचिव योगेश वर्मा, सलाहकार मदनलाल वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, श्रीमती अनामिका नायक,श्रीमती रेखा चौहान, मुकेश नायक, संदीप ध्रुव आदि शिक्षक शामिल हुए। उक्त जानकारी ब्लाक अध्यक्ष गोपाल प्रसाद वर्मा ने दिया!






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.