Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 5, 2022

एनटीपीसी कोरबा ने हर्षोल्लास से मनाया 51वाँ राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस


एनटीपीसी कोरबा ने हर्षोल्लास से मनाया 51वाँ राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 



एनटीपीसी कोरबा में 51वाँ राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एनटीपीसी गीत के साथ हुई। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का कार्यक्रम, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनटीपीसी कोरबा के महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री पी राम प्रसाद के दिशानिर्देशों में हुआ। सुरक्षा दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि श्री विजय कुमार सोनी, उप निदेशक, औद्योगिक स्वास्थ्य और सुरक्षा, कोरबा भी उपस्थित थे। साथ ही कार्यक्रम में एनटीपीसी कोरबा के श्री भानु सामंता (महाप्रबंधक – राखड़ प्रबंधन), श्री एलआर मोहंती (महाप्रबंधक – प्रचालन), श्री मधु एस (महाप्रबंधक – अनुरक्षण), श्री अमित मुखर्जी (महाप्रबंधक – सीएंडएम), श्री अंबर कुमार (महाप्रबंधक – राखड़ प्रबंधन), विभागाध्यक्ष गण, सुरक्षा समिति के सदस्य, कर्मचारी गण, संविदा कर्मचारी गण, सीआईएसएफ कोरबा अधिकारी गण एवं एनटीपीसी कोरबा परिवार के अन्य सदस्य शामिल हुए।  

सुरक्षा दिवस नेशनल सेफटि काउंसिल ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष 04 मार्च को मनाया जाता है। औद्योगिक दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षा के क्षेत्र में व्यापक जागरूकता फैलाने में इस आयोजन की महत्वपूर्ण भूमिका है।  

महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) पी राम प्रसाद ने सुरक्षा शपथ दिलाई एवं सभा को संभोधित करते हुए सुरक्षा के महत्व को चिन्हंकित किया एवं कहा कि सुरक्षा एनटीपीसी की सर्वोच प्राथमिकता है एवं एनटीपीसी कोरबा हर सुरक्षा अधिनियम का समुचित पालन करने हेतु प्रतिबद्ध हैं। उन्होने प्रतिभागियों को सुरक्षित रूप से काम करने और एनटीपीसी कि कार्य प्रणाली को सुरक्षित बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री विजय कुमार सोनी, उप निदेशक, औद्योगिक स्वास्थ्य और सुरक्षा, कोरबा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को सुरक्षा को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाते हुए सुरक्षा की भावना को अवचेतन में ले आना चाहिए। हमें अपने कर्मचारियों को सुरक्षा के पैमानों को लेकर सशक्त बनाते हुए उन्हे आत्मनिर्भर बनाने के लिए दृढ़ प्रयास करने चाहिए। 

सुरक्षा दिवस के अवसर पर सुरक्षा शपथ के पश्चात सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरुसकृत किया गया।


मुकेश चौहान सेंट्रल न्यूज़ इंडिया

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad