Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, March 3, 2022

त्यौहारों की खुशियां,गोधन न्याय योजना। गौठान में बने गौकाष्ठ से होगा होलिका दहन,अब तक 13 हजार रुपये से अधिक गौकाष्ठ की हुई एडवांस बुकिंग



मोहम्मद अज़हर हनफ़ी की रिपोर्ट

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, 03 मार्च 2022:-कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में जिलें में गोधन न्याय योजना का लगातार विस्तार किया जा रहा है। एक और जहां बार जैसे वनांचल क्षेत्र में गौठान बनाकर ग्रामीणों को लाभांवित करनें का प्रयास जारी है वहीं दूसरी और जेल जैसे स्थानों में वर्मी कंपोस्ट उत्पादन कैदियों द्वारा किया जा रहा है।अब इसी कड़ी आने वाले होली त्यौहार   को देखेते हुए होलिका दहन के लिए यथासंभव लकड़ी के जगह गौकाष्ठ का उपयोग करनें का निर्णय जिला प्रशासन की ओर से लिया गया है। इससे ना केवल पर्यावरण प्रदूषण से बचाव होगा बल्कि महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों को अतिरिक्त आमदनी प्राप्त होगा। इस पर आज बलौदाबाजार नगर पालिका अधिकारी राजेश्वरी पटेल ने कलेक्टर को जानकारी देतें हुए बताया की नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार द्वारा 2 गोठानों का संचालन एसएलआरएम सेंटरों में किया जा रहा है। जहां पर गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर खरीदी की जाती है। उक्त गोबर खरीदी का कार्य श्री शनिदेव महिला स्व सहायता समूह बलौदाबाजार के द्वारा किया जाता है। जहां पर ना केवल वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन किया जाता है।साथ ही यहां पर बड़े पैमाने में गौकाष्ठ का निर्माण भी किया जाता है। समूह में कार्य करनें वाली सदस्य सुनीता साहू ने बताया कि हमारे समूह में लगभग 59 महिला जुड़ी हुई हैं। हम सभी महिलाएं डोर टू डोर कचरा उठाने के साथ ही खरीदी किए गये गोबर से वर्मी कंपोस्ट,सुपर कंपोस्ट एवं गोकाष्ठ का निर्माण किया जाता है। वर्तमान में हमारे समूह के पास लगभग 50 क्विंटल गौकाष्ठ उपलब्ध है। जिसे हम 8 रुपये प्रति किलो की दर से बेचते है। अभी तक हमारे समूह को 13 हजार रुपए के गौकाष्ठ का आर्डर मिल गया है। जिसमे नगर पालिक परिषद के पूर्व अध्यक्ष विक्रम पटेल ने 12 क्विटल का आर्डर हमे दिया है जिसका मूल्य 9 हजार 6 सौ रुपये है। इसके अतिरिक्त हमें स्थानीय नगरीय निकाय के द्वारा ही लगभग 15 क्विंटल का अतिरिक्त गौकाष्ठ बनाने का आर्डर मिल चुका है। जिसका उपयोग शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहों में जलने वाले होलिका दहन में उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही सुनीता साहू ने बताया कि कोविड के दूसरे लहर के दौरान मृतक के अंतिम संस्कार में भी गोकाष्ठ का उपयोग बड़े पैमाने में किया गया है। साथ ही हाल के दिनों में शीत लहर से बचाव हेतु अलाव के व्यवस्था के लिए गौकाष्ठ का उपयोग किया गया।


सभी जिलों में संवाददाताओं की नियुक्ति की जा रही है
इच्छुक संपर्क करें - 7869203309


जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 
जिला ब्यूरो मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी 
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇



Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
......

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad