यूक्रेन में फसे छात्रों को भारत सरकार द्वारा मदद पहुंचाने में नाकाम रही। विदेश मंत्री का पूरे देश भर के लोगों में रोष । छत्तीसगढ़ प्रदेशभर में युकां द्वारा पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
दल्लीराजहरा :- बालोद जिला युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री पूर्णचंद पाढ़ी जी के निर्देशानुसार यूक्रेन में फसे छात्रों को भारत सरकार जिस प्रकार मदद पहुंचाने में नाकाम रही है एवं ये विदेश मंत्री की नाकामी जिसके कारण कर्नाटक निवासी मेडिकल छात्र नवीन शेरप्पा की खरकीव में जान गई ।
पहले एकाएक फ्लाइट की टिकट के दाम बढ़ाना फिर
22000 छात्रों में महज़ कुछ छात्रों को वापिस ला कर सीना चौड़ा कर वाह वाही लूटने का धकोसला करने वाली मोदी सकरकार व विदेश मंत्री का पूरे देश भर के लोगों में रोष है जिसके कारण छत्तीसगढ़ प्रदेशभर में युकां द्वारा पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है ।
बालोद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकडे के निर्देशानुसार बालोद जिले के सभी ब्लॉकों में पुतला दहन किया जा रहा है ।
इसी कड़ी में आज दिनांक 2/03/2022 शाम 5 बजे दल्ली राजहरा जैन भवन चौक में नगर पालिका अध्यक्ष श्री शिबू नायर जी , ब्लॉक कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी , सेवादल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडेय जी , मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह जी , पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष रवि जयसवाल जी ,खेल प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष विलियम भंवरा जी , एल्डरमैन जगदीश श्रीवास , काकू रंधावा जी की उपस्थिति में पुतला दहन किया गया ।
युकां जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकडे के नेतृत्व में युकां कार्यालय से पहले प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री का पुतला लेकर नारे लगाते हुए सभी जैन भवन चौक पहुंचे , जहां बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारी जिला प्रभारी महासचिव परितोष हंसपाल , जिला उपाध्यक्ष मनीष सेन ,विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन ,महासचिव सुदामा शर्मा , शहर अध्यक्ष पी.एम सुहेल ,हिन्द सेना प्रदेशाध्यक्ष हर्ष रामटेके , पार्षद स्वप्निल तिवारी , जिला महासचिव राजू चौधरी , शुभम गुप्ता , आदित्य चौधरी , के आशीष , राहुल कड़पति , , विधानसभा उपाध्यक्ष लोकेश सिन्हा , महासचिव कमल सेन , चंदन ठाकुर , अभिषेक राव , ब्लॉक उपाध्यक्ष नोमेश रामटेके , नीरज , सोनू , आदिल , यश गंजिर , लकी मंडावी व बड़ी संख्या में युकां कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.