Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, March 3, 2022

महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल होकर कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया जी ने क्षेत्रवासियों के समृद्धि और खुशहाली का कामना किया।

 महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल होकर कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया जी ने क्षेत्रवासियों के समृद्धि और खुशहाली का कामना किया। 




दल्लीराजहरा :-  प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय,दल्ली राजहरा के सेवा केंद्र में महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। 

छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री व डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया जी ने महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र के समृद्धि व खुशहाली का कामना किया।




 कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया जी ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिसके पश्चात ब्रह्मा कुमारी प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र परिसर में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के चैतन्य झांकी का उद्घाटन किया गया।।




कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया जी ने महाशिवरात्रि महोत्सव को संबोधित करते हुए उपस्थित जनों को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया और महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परमात्मा का अवतरण पाप और भ्रष्टाचार के नाश के लिए होता है।अभी संसार में पाप,अशांति बढ़ती जा रही है ऐसे समय पर भगवान अपने वायदे के अनुसार इस संसार में अवतरित हो चुके हैं।




कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर जी,नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संगीता नायर जी,महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष शिरोमणि माथुर जी,प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय दल्ली राजहरा की मुख्य संचालक बहन पूर्णिमा जी मंचस्थ थे।।



इस अवसर पर मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह जी,पूर्व उपाध्यक्ष रवि जायसवाल जी,जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े जी,विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष हरीश साहू जी,पार्षद स्वप्निल तिवारी जी,प्रमिला पारकर जी,ममता नेताम जी,एल्डरमैन ममता पांडेय जी,प्रमोद तिवारी जी,कार्यक्रम के उद्घोषक टी. आर रानाडे जी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष नवीन कथूरिया जी,कांग्रेस नेता रामकुमार शर्मा जी,अजय छाजेड़ जी,पप्पू पंजवानी जी,मनीष सेन जी,राजू चौधरी जी,हर्ष रामटेक जी,फ्रांसिस कोलिन जी,विल्सन मैथ्यू जी,ज़ेबा कुरैशी जी,अभिषेक राव जी सहित संस्था के भाई-बहन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।




CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad