राम अवतार बाल्मीकि (एडवोकेट) बने प्रदेश उपाध्यक्ष
दमोह -बाल्मीकि समाज अधिकारी कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल किशोर कोडे राष्ट्रीय महामंत्री सी.एल. राठौर प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम डागौर, जितेन्द्र घारू एवं प्रदेश महामंत्री दामोदर करोसिया की अनुशंसा पर बाल्मीकि समाज के युवा समाज सेवी राम अवतार बाल्मीकि (एडवोकेट) को उनकी कार्यकुशलता एवं नेतृत्व क्षमता से प्रभावित होकर उन्हे संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है साथ ही साथ संजय करोसिया जिला अध्यक्ष एवं कर्मचारियों के मतदान द्वारा विजयी प्रत्याशी विनय करोसिया की नगर अध्यक्ष के तौर पर भी नियुक्ति की गई है गौरतलब है कि राम अवतार बाल्मीकि एडवोकेट और उनकी टीम ने ही सर्वप्रथम नगर पालिका दमोह में सफाई कर्मचारियों के साथ हो रहे अत्याचार एवं शोषण के खिलाफ तथा नगर पालिका सफाई को ठेके पर दिये जाने का पुरजोर विरोध किया था और कर्मचारियों को समुचित न्याय दिलाया था संगठन के सभी उच्च पदाधिकारियों ने राम अवतार बाल्मीकि से इसी प्रकार से निरंतर कार्य करते रहने की आशा व्यक्त करते हुए उन्हे प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान दिया है।
उसी क्रम में राम अवतार बाल्मीकि ने अपने शीर्ष पदाधिकारियों को प्रत्येक वर्ग के कर्मचारियों को न्याय व सुविधा दिलाने का आश्वासन दिया है।
राम अवतार बाल्मीकि की नियुक्ति होते ही उन्हे बधाईयाँ मिलनी निरंतर जारी है जिसमें प्रमुखतः संजय करोसिया, विनय करोसिया, सुनील करोसिया, रंजीत पारोचे, सोनू सोदिया, विकास गोदरे, रत्नेश खरारे, कृष्णा सपेरा, राजा कुड़ेरे, रोहित पारोचे, बॉबी सनकत, रजत कछवाह आदि है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.