विश्व कविता दिवस पर शान्ती फाउंडेशन द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन।
शिक्षक तुलेश्वर कुमार सेन को साहित्य गौरव सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया
छत्तीसगढ़ । गोण्डा कविता दिवस 21 मार्च के अवसर पर शान्ती फाउंडेशन गोंडा के द्वारा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं कविता पाठ का किया गया आयोजन। जिसमें पूरे भारत के विभिन्न राज्यों के उत्कृष्ट साहित्यकारों नेअपनी अपनी रचनाओं को पढ़ा व सामाजिक बन्धनों को मजबूत बनाने के लिए प्रेरणा दी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ विजय कुमार शाह पद्मश्री रहे।आयोजक श्रीमती पिंकी देवी अध्यक्ष शान्ती फाउंडेशन, सचिव गया प्रसाद आनंद संस्थापक शिव प्रसाद व कार्यक्रम संयोजक सुनील कुमार आनंद के द्वारा सभी प्रतिभागियों को विश्व कविता दिवस के अवसर पर बधाई देते हुए उन्हें *साहित्य गौरव सम्मान 2022* से सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर तुलेश्वर कुमार सेन राजनादगांव छत्तीसगढ़ को भी साहित्य गौरव सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया,श्रीमती कुमकुम श्रीवास्तव, संगीता विजय मेहंदी, बृजलाल तिवारी जावेद कमर ए आर पी,शमा प्रवीन,आशा संजय कुमार मीडिया प्रभारी सहित 100 से अधिक रचनाकारों ने अपनी रचना प्रस्तुत की।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.