श्री रूद्र महायज्ञ पोता में 30 से
जांजगीर चांपा / मालखरौदा- ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम पोता में विश्व शान्ति हेतु श्री रूद्र महायज्ञ समिति पोता द्वारा श्री रूद्र महायज्ञ आयोजन किया जा रहा है जिसमें यज्ञ के विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम कराई जाएगी महायज्ञ के दौरान भगवान श्री शिव शंकर भोलेनाथ का मूर्ति स्थापित किया जाएगा. यज्ञ प्रारम्भ एवं मूर्ति स्थापना चैत्र कृष्ण पक्ष 13, दिनांक 30.03.2022 बुधवार को किया जायेगा एवं जल यात्रा चैत्र कृष्ण अमावस्या 15, दिनांक 01.04.2022 शुक्रवार को एवं वेदी पूजन चैत्र शुक्ल पक्ष 01, दिनांक 02.04.2022 को एवं अग्नि प्रवेश चैत्र शुक्ल पक्ष 02, दिनांक 03.04.2022 रविवार को एवं पूर्णाहुति एवं सहस्त्रधारा चढ़ौत्री चैत्र शुक्ल पक्ष 09, दिनांक 10.04.2022 रविवार को किया जाएगा. जिसमें आचार्य पंडित गोपेश्वर दुबे जी सह आचार्य पंडित योगेंद्र पांडेय जी एवं पंडित गिरजा शंकर तिवारी जी होंगे. यज्ञ कर्ता श्री राजेंद्र गवेल जी होंगे.


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.