Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 23, 2022

मुखबिरी की शक में नक्सलियों ने 25 वर्षीय युवक को उतारा मौत के घाट

 मुखबिरी की शक में नक्सलियों ने 25 वर्षीय युवक को उतारा मौत के घाट


(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)

बालाघाट। करीब पांच महीने बाद नक्सलियों ने मालखेड़ी निवासी 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दिया।उक्त गांव के ही दो युवाओं को करीब पांच महीने पहले भी मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने हत्या कर दिया था।कान्हा नेशनल पार्क के मुक्की गेट से लगे समनापुर मार्ग पर एक रिसार्ट के समीप नक्सलियाें ने मुखबिरी के शक के चलते वनसुरक्षा श्रमिक की हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद नक्सलियों ने घटना स्थल पर नक्सली पर्चे भी फेंके है और कान्हा रेंज के सभी 6 रेंजरों को पर्चो में धमकी भी दिया है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी है हालांकि पुलिस ने इस घटना की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं किया है।

 प्राप्त जानकारी अनुसार वन सुरक्षा श्रमिक सुकदेव पिता रामसिंह परते उम्र 25 वर्ष मालखेड़ी निवासी है जो कि वन विभाग के बैरियर में तैनात था। जिसकी रात के समय हथियारबंद नक्सलियों ने निर्मम हत्या कर दिया है।नक्सलियों के संख्या की जानकारी अभी तक नहीं हुई है।लेकिन इस कायराना हरकत से नक्सलियों ने क्षेत्र में दहशत जरूर फैला दिया है।

 वन सुरक्षा श्रमिक के शव के समीप ही नक्सलियों ने नक्सली पर्चे और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी कान्हा भौरमदेव डिवीजन कमेटी का पर्चा भी फेका है और एक पर्चे में कान्हा के 6 रेंजों के रेंजरों को धमकी भी दी है कि कान्हा की मुक्की रेंज, भैसानघाट रेंज, कान्हा रेंज, किसली रेंज, सरी रेंज व मोतीनाला रेंज के रेंजर अपने-अपने रेंज के वनरक्षक व श्रमिकों से मोबाइल के जीपीएस सिस्टम से गश्ती का कार्य करवाना बंद कर दें और माओवादियों की मदद करते हाे कहकर उन्हें डराना धमकाना व उनका वेतन कटौती का कार्य बंद कर दें।नक्सलियों ने रेंजर के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है।

 नक्सलियों ने नक्सली पर्चेा में कहा है कि कान्हा की जिस रेंज में भी पुलिस की अधिक सर्चिंग होगी उस रेंज का जिम्मेदार रेंजर होगा और इसका खामियाजा भी रेंजर को ही भुगतना पड़ेगा और उसके विरुद्ध कार्रवाई कर सजा दिया जाएगा।करीब पांच महीने पहले नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया था।उसके बाद एक बार पुनः एक निर्दोष युवक की हत्या कर नक्सलियों ने कायराना हरकत किया है जिसका  मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad