Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, March 24, 2022

कलेक्टर के निर्देश के बाद शुरू हुआ ईमलीछापर-सर्वमंगला सड़क का निर्माण कार्य,

 कलेक्टर के निर्देश के बाद शुरू हुआ ईमलीछापर-सर्वमंगला सड़क का निर्माण कार्य,


एक दिन पहले ही कलेक्टर  साहू ने पीडब्लूडी के अधिकारियों को दिये थे सख्त निर्देश


कोरबा 23 मार्च 2022/ कलेक्टर  रानू साहू के सख्त निर्देश के 12 घंटे के भीतर ही बंद पड़े ईमलीछापर-सर्वमंगला सड़क निर्माण का कार्य दोबारा शुरू हो गया है। पीडब्लूडी विभाग की निगरानी में ठेका कंपनी ने आज सुबह से ही काम प्रारंभ करने के साथ ही सड़को पर पानी का छिड़काव शुरू कर दिया है। जिससे आसपास के रहवासियों सहित राहगीरों को काफी राहत मिली है। गौरतलब है कि ईमलीछापर-सर्वमंगला सड़क निर्माण कार्य में लगी ठेका कंपनी ने फंड जारी नही करने का हवाला देकर सड़क निर्माण कार्य को बंद कर दिया था।

 इस गंभीर मुददे पर कलेक्टर रानू साहू ने पीडब्ल्यूडी और निर्माण ठेकेदारों की बैठक लेकर इमलीछापर-सर्वमंगला सड़क निर्माण में बिना स्वीकृति के 11 करोड़ रुपये व्यय करने पर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों पर गहरी नाराजगी जताई थी। उन्होंने बगैर स्वीकृति के डीपीआर से अधिक व्यय करने तथा विभागीय लापरवाही और नियमों की अनदेखी के कारण सड़क निर्माण काम रुकने पर भी नाराजगी जताई थी। उन्होंने सड़क निर्माण के कार्य को 2 दिन के भीतर शुरू करने के निर्देश दिए थे। साथ ही सड़क निर्माण प्रगति की जानकारी 15 दिन में आयोजित समीक्षा बैठक में देने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश पर सडक निर्माण कार्य पुनः शुरू हो गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad