28 फरवरी की रात को हुए प्राण घातक हमले में डाली दमाहे का निधन
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट। 28 फरवरी की रात को पूर्व जिला पंचायत सदस्य डाली दमाहे पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। जिनकी आज गुरुवार को गोदिया के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। जिनके शव को बालाघाट मुख्यालय में लाया जा रहा है, जहां पोस्टमार्टम कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं शहर में एहतियात के तौर पर चौक चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी नजर बनाए हुए हैं। किसी अनिष्ट घटना से निपटने के लिए पुलिस अमला को तैनात किया गया है।चूंकि डाली दमाहे राजनीति से जुड़े हुए थे जिससे इनके समर्थकों में भारी रोष को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट है।
शिव बारात निकालते समय हुआ था विवाद
प्राप्त जानकारी अनुसार स्थानीय कालीपाट मंदिर से शंकर घाट के लिए शिव बारात निकाली गई थी। इसी दौरान ललित पारधी व डाली दमाहे के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी।जिससे नाराज होकर रात करीब 11.30 बजे संजीव भाऊ अग्रवाल समेत अन्य लोग गोंगलई स्थित उनके घर पहुंचे इस दौरान डाली दमाहे मंदिर में लेटे थे जिन पर नुकीले हथियार से हमला किया गया था इस दौरान डाली दमाहे का बचाव करने पहुंचा एक युवक भी घायल हुआ था।
गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल ने किया था रेफर
हमले में घायल हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य डाली दमाहे को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था और ग्रामीण थाना पुलिस ने भाऊ अग्रवाल समेत अन्य लोगों के खिलाफ अपराध धारा 307, भादवि समेत अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया था।चिकित्सको की टीम ने
डाली दमाहे की हालत को देखते हुए गोंदिया रेफर किया था। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। इलाज के दौरान डाली दमाहे की गुरुवार को मौत हो गई। डाली दमाहे की मौत की सूचना बालाघाट पुलिस को मिलते ही गांव सहित चौक चौराहों पर एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.