करहिकछार के किसानो को सब्जी मिनी किट व जैविक खाद का वितरण उद्यान विभाग कोटा
रिपोर्टर सुरेंद्र मिश्रा के साथ बैजनाथ पटेल बेलगहना
ब्लाक के ग्राम पंचयात करहिकछार मे जिला खनिज न्यास योजनांतर्गत किसानों को हुआ मिनी किट का वितरण। उद्यानिकी विभाग द्वारा सब्जी मिनी किट के वितरण किया गया क्षेत्र के जनपद सदस्य प्रभात कुमार पाण्डेय के प्रयासों से पिछले 2 वर्षों से हो पा रहा है। आज भी जनपद सदस्य व सरपंच जोशेलाल मिंज के मौजूदगी में क्षेत्र के किसानों को 50 सब्जी मिनी किट का वितरण ग्राम पंचायत करहिकछार में किया गया। जहाँ कृषकों ने प्रभात कुमार पाण्डेय के हाथों मिनी किट प्राप्त किया। वहीं ग्रामीण उद्यानिकी विस्तार अधिकारी अविनाश कुमार पैकरा ने कृषकों को अनेक प्रकार की कृषि संबंधी जानकारियां साझा की।
ग्राम पंचायत में मिनी किट लेने कृषकों की भीड़ लगी रही साथ ही पंचायत के पंच रावोन्टी कुमार पटेल संजय यादव, धीरज पटेल, अजय पटेल, जयंती उरांव, चंदन पटेल, दीपक साहू, सुरेश पटेल, चंदराम अनंत आदि लोग भी उपस्थित रहे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.