Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 16, 2022

एनीमिया मुक्त कोरिया अभियान के तहत सीएचसी सोनहत में 29 महिलाओं एवं किशोरियों को दी जा रही निःशुल्क चिकित्सकीय सुविधा....।

 एनीमिया मुक्त कोरिया अभियान के तहत सीएचसी सोनहत में 29 महिलाओं एवं किशोरियों को दी जा रही निःशुल्क चिकित्सकीय सुविधा....।




विकासखण्ड सोनहत दौरे के दौरान कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा प्रशासनिक अमले के साथ औचक निरीक्षण पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। कलेक्टर के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित पोर्टेबल एक्सरे मशीन के अनियमित संचालन की जानकारी संज्ञान में आने पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने एक्सरे मशीन के नियमित संचालन किये जाने के कड़े निर्देश दिए।


उन्होंने इस लापरवाही पर बीएमओ सोनहत को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत एवं एसडीएम सोनहत भी शामिल रहे।

’एनीमिया मुक्त अभियान के तहत केंद्र में 29 महिलाओं एवं किशोरियों का चल रहा इलाज’

जिले में चलाए जा रहे एनीमिया मुक्त कोरिया अभियान के तहत सीएचसी सोनहत में 29 महिलाओं तथा किशोरियों का इलाज चला रहा है। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान महिला वार्ड में भर्ती किशोरियों से चर्चा की। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ार में भी कलेक्टर ने एनीमिया मुक्त कोरिया अभियान का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने सोनहत दौरे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ार में भी एनीमिया मुक्त कोरिया अभियान का निरीक्षण किया। जिले में इस अभियान के तहत महिलाओं में हीमोग्लोबिन की जांच की जा रही है। जिससे महिलाओं में एनीमिया की पहचान कर सही पोषण और चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। पीएचसी बोड़ार में कलेक्टर ने महिलाओं से बात भी की जिनमें हीमोग्लोबिन की कमी पाई गई। उन्हें निःशुल्क चिकित्सकीय सुविधा के रूप में सुक्रोस चढ़ाया जा रहा है और पोषण आहार की जानकारी दी जा रही है। जिले में अब तक 33 हज़ार महिलाओं की जांच की गई है जिनमें 122 महिलाओं में गंभीर रूप रूप से हीमोग्लोबिन की कमी पाई गई है। सोनहत में 18 महिलाओं में 7 ग्राम से कम हीमोग्लोबिन और 2550 महिलाओं में 7 ग्राम से ज्यादा पर 11 ग्राम से कम हीमोग्लोबिन की जांच कर चिन्हांकित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य जिले में मातृ मृत्यु दर को कम करना है।  यह अभियान लक्ष्य पूरा होने तक निरंतर जारी रहेगा।

*CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट*

*कोरिया, बैकुंठपुर छत्तीसगढ़*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad