लापता बच्चों का खेत में खून से लथपथ मिला शव, घर के बाहर से लापता हुए थे दोनों बच्चे, पत्थर से कुचलकर की गई है हत्या
कसडोल ब्लॉक रिपोर्टर मुकेश साहू के साथ जिला ब्यूरो मोहम्मद अज़हर हनफ़ी की रिपोर्ट
कसडोल:- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना के गांव चकरबाय से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बीते 48 घंटे से लापता बच्चे लवेंद्र और शौर्य की खून से सनी लाश मिली है । आपको बताते चलें कि दोनों बच्चे घर के बाहर से गायब हुए थे । दोनों की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई थी, लेकिन सुबह-सबह खेत में दोनों बच्चों की लाश मिली है ।
इस बड़ी घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है । फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर है और आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना को देखकर लग रहा है कि बड़ी बेरहमी से पत्थर से कुचलकर दोनो बच्चों की हत्या की गई है ।
आपको बताते चले कि कुछ दिन पहले ही कसडोल थाना के ही ग्राम बैजनाथ में एक बच्चे की लाश तालाब में मिली थी। वहीं इस मामले में संसदीय सचिव और कसडोल की विधायक शकुंतला साहू ने भी कसडोल थाना प्रभारी से बात कर दोनों बच्चों के हत्यारे को जल्द पकड़ने कहां है।

























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.