Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, March 22, 2022

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 110 रनों से हराया


भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 110 रनों से हराया

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

हैमिल्टन - भारत बनाम बांग्लादेश महिला वर्ल्ड कप 2022 का मुकाबला आज हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 07 विकेट पर 229 रन बनाये। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 40.3 ओवर में 119 रन पर ही सिमट गयी। इस तरह से भारत ने बांग्लादेश को 110 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया।बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया एक बदलाव के साथ मैदान में उतरी। टीम ने इस मैच में मेघना सिंह की जगह पूनम यादव को मौका दिया। भारत अब छह मैचों में तीन जीत और तीन हार के साथ छह अंक लेकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। टॉप पर ऑस्ट्रेलिया है जिसके 12 अंक हैं , वहीं नंबर-2 पर दक्षिण अफ्रीका के 08 अंक हैं। चौथे स्थान पर मौजूद विंडीज टीम के भी 06 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट के मामले में वे भारत से पीछे है। इस मैच में भारतीय कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने सधी हुई शुरुआत की। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शुरुआती कुछ ओवर्स में कोई विकेट नहीं गिरने दिया। स्मृति मंधाना ने शुरुआत से ही चौकों की बरसात कर दी। भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (30) और शेफाली वर्मा (42) ने पहले विकेट के लिये 74 रनों की साझेदारी की। इस मजबूत साझेदारी के बाद भारतीय टीम ने इसी स्कोर पर एक के बाद एक तीन विकेट खो दिये। दोनों सलामी बल्लेबाज के साथ कप्तान मिताली राज (0) भी पवेलियन लौट गईं। इसके बाद यास्तिका भाटिया ने हरमनप्रीत (14) के साथ 34 रन और ऋचा घोष (26) के साथ 54 रन की छोटी-छोटी साझेदारी कर टीम इंडिया को मुश्किल परिस्थिति से उबारते हुये शानदार फिफ्टी लगाकर पवेलियन लौटीं। यास्तिका (50) के आउट होने के बाद पूजा वस्त्रकार (30) और स्नेह राणा (27) ने 48 रन की दमदार साझेदारी करते हुये टीम को 229 रनों तक पहुंचाया। बांग्लादेश के लिये रितु मोनी ने 37 रन देकर तीन विकेट लिये। वहीं नाहिदा अख्तर को दो और जहानारा आलम को एक विकेट मिला।यास्तिका को मैच विजयी अर्धशतक के लिये 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। मंधाना (5013) इंटरनेशनल क्रिकेट में 5000 रन बनाने वाली तीसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। इससे पहली में मिताली राज और दूसरी में - हरमनप्रीत कौर का नाम है। वहीं अपने जीत के लिये 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम मामूली 35 रन तक आते-आते अपने पांच विकेट खो चुकी थी। यहां से सलमा खातून (32) और लता मोंडल (24) ने 40 रन की साझेदारी कर टीम को कुछ देर के लिये सम्हाला। लेकिन अंततः बांग्लादेश की टीम 40.3 ओवर में 119 रन बनाकर ऑल आउट हुई। भारत की ओर से स्नेह राणा ने 30 रन देकर सबसे ज्यादा 04 विकेट चटकाये , पूजा वस्त्रकार और झूलन गोस्वामी को 02- 02 विकेट मिले। वहीं पूनम यादव और राजेश्वरी गायकवाड़ को एक -एक विकेट मिला।


इंडिया इलेवन - 


स्मृति मंधाना , शेफाली वर्मा , यास्तिका भाटिया , मिताली राज , हरमनप्रीत कौर , ऋचा घोष , स्नेह राणा , पूजा वस्त्राकर , झूलन गोस्वामी , राजेश्वरी गायकवाड़ , पूनम यादव।


बांग्लादेश इलेवन -


शर्मीन अख़्तर , मुर्शीदा ख़ातून , फ़रजाना हक़ , निगर सुल्ताना , रुमाना अहमद , ऋतू मोनी , लता मंडल , सलमा ख़ातून , नाहिदा अख़्तर , फ़ाहिमा ख़ातून , जहानारा आलम।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad