Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, March 22, 2022

चतुर्थ चित्र भारती फिल्म महोत्सव 25 से 27 मार्च तक भोपाल में


चतुर्थ चित्र भारती फिल्म महोत्सव 25 से 27 मार्च तक भोपाल में

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

भोपाल - भारतीय चित्र साधना और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल के नेतृत्व में 25 से 27 मार्च तक विश्वविद्यालय के नये परिसर , बिसनखेड़ी में चतुर्थ चित्र भारती फिल्म महोत्सव का आयोजन हो रहा है। इस आयोजन से भोपाल सहित पूरे मध्यप्रदेश में फिल्म निर्माण का एक वातावरण बनेगा। मध्यप्रदेश की राजधानी और झीलों के शहर भोपाल में तीन दिवसीय आयोजित इस फिल्म महोत्सव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि एवं प्रख्यात अभिनेता अक्षय कुमार बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। इसके उद्घाटन समारोह में विशेष अतिथि के रूप में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर , फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री , भारतीय चित्र साधना के अध्यक्ष प्रो. बीके कुठियाला , पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केजी सुरेश और आयोजन समिति के अध्यक्ष दिलीप सूर्यवंशी शामिल होंगे। वहीं इस फिल्म महोत्सव का समापन 27 मार्च को रवींद्र भवन के नवीन सभागार में किया जायेगा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर उपस्थित रहेंगे। प्रख्यात अभिनेता और पं. लख्मीचंद राजकीय प्रदर्शन एवं दृश्यकला विश्वविद्यालय , हरियाणा के कुलपति गजेंद्र चौहान के साथ ही अभिनव कश्यप , विवेक रंजन अग्निहोत्री बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे।चित्र भारती फिल्मोत्सव-2022 में भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष , स्वाधीन भारत के 75 वर्ष , अनलॉकडाउन , वोकल फॉर लोकल , गांव खुशहाल-देश खुशहाल , भारतीय संस्कृति और मूल्य , इनोवेशन-रचनात्मक कार्य , परिवार , पर्यावरण एवं ऊर्जा , शिक्षा एवं कौशल विकास जैसे विषयों पर बनी फिल्मों को आमंत्रित किया जायेगा।इस फिल्मोत्सव में देश भर से प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता एवं कलाकार आयेंगे , जो फिल्म निर्माण के क्षेत्र में आ रहे युवाओं के साथ अपने अनुभव भी साझा करेंगे। इस आयोजन के माध्यम से मध्यप्रदेश के युवाओं को कला जगत और खासकर फिल्‍मों के क्षेत्र में अवसर , प्रोत्साहन और मार्गदर्शन प्राप्त होगा।


कई एक्सपर्ट लेंगे मास्टर क्लास 


चित्र भारती फिल्म उत्सव में तीनों दिन मास्टर क्लास का आयोजन किया जायेगा , जिन्‍हें देश के प्रख्यात फिल्म निर्माता एवं कलाकार संबोधित करेंगे। इस फिल्म महोत्सव के पहले दिन यानि 25 मार्च को सुप्रसिद्ध फिल्म निर्देशक टीएस नागाभरण (कन्नड़) और सुभाष साहू (उड़िया) एवं विवेक रंजन अग्निहोत्री (हिन्दी) मास्टर क्लास लेंगे। दूसरे दिन 26 मार्च को मराठी फिल्म निर्देशक प्रो.वामन केंद्रे , शरत भट्टतिरिपदी और फिल्म समीक्षक अनंत विजय की मास्टर क्लास रहेगी। वहीं फिल्म महोत्सव के तीसरे और आखिरी दिन 27 मार्च को डा. हरीश भिमानी मास्टर क्लास और अभिनव कश्यप ओपन फोरम में संवाद करेंगे।


भारतीय चित्र साधना - संक्षिप्त परिचय 


भारतीय चित्र साधना फिल्म क्षेत्र में भारतीय विचार के लिये कार्य करने वाली समर्पित संस्था है , इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. बीके कुठियाला हैं। यह संस्था प्रति दो वर्ष में राष्ट्रीय स्तर पर ‘चित्र भारती फिल्मोत्सव’ का आयोजन करती है। इसके अतिरिक्त वर्ष भर विविध प्रकार की गतिविधियां एवं स्थानीय स्तर पर फिल्म समीक्षा , फिल्म प्रदर्शन , विमर्श , प्रशिक्षण एवं लघु फिल्म फेस्टिवल के आयोजन संस्था की ओर से किये जाते हैं। चित्र भारती के इस प्रतिष्ठित फिल्मोत्सव की शुरुआत वर्ष 2016 में मध्यप्रदेश के बहुत - सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक केन्द्र इंदौर में आयोजित किया गया था।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad